ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

लखनऊ: कोर्ट में बम ब्लास्ट, कई वकील घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी

LUCKNOW: इस वक्त की बड़ी ख़बर यूपी के लखनऊ से आ रही है, जहां एक कोर्ट में बम ब्लास्ट हुआ है. वजीरगंज कचहरी में बम धमाका हुआ है. कोर्ट में बम ब्लास्ट के बाद मौके पर अफरा-तफरी म

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

LUCKNOW: इस वक्त की बड़ी ख़बर यूपी के लखनऊ से आ रही है, जहां एक कोर्ट में बम ब्लास्ट हुआ है. वजीरगंज कचहरी में बम धमाका हुआ है. कोर्ट में बम ब्लास्ट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है.


बताया जा रहा है कि वजीरगंज कचहरी में एक वकील पर हमला करते हुए बम ब्लास्ट किया गया है. वकील संजीव लोधी पर अपराधियों ने हमला किया है. बम धमाके में कई वकील घायल हो गये हैं. बम फटने के बाद कोर्ट परिसर में भगदड़ मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वजीरगंज कचहरी में एक बम फटा. वहीं मौके से तीन जिंदा बम बरामद किया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

चश्मदीदों के मुताबिक, ये विवाद कचहरी में होने वाले चुनाव के कारण हुआ है. बताया जा रहा है कि एक शिकायत को लेकर दो वकीलों के ग्रुप में विवाद था. इस हमले में वकील संजीव लोधी को मामूली चोट आई हैं. संजीव लोधी ने कहा कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से धमकियां मिल रही थीं. उन्होंने सुधीर यादव, अन्नू यादव समेत कई अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है. वहीं इस हमले के बाद वकीलों ने प्रदर्शन किया और सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की. 

टैग्स