ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

LPG cylinder price : 1 जून से नए LPG रेट लागू, जानें आपके शहर में अब कितने का मिलेगा सिलेंडर

LPG cylinder price : एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ! 1 जून 2025 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती हुई है, जिससे होटल-रेस्टोरेंट और व्यापारियों को राहत मिली है।

LPG cylinder price 1 June 2025, LPG rate today, commercial gas price, domestic gas cylinder rate, LPG rate in Delhi, गैस सिलेंडर रेट, 1 जून एलपीजी रेट, इंडियन ऑयल गैस दाम, घरेलू गैस कीम
1 जून 2025 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 25 रुपये सस्ता,
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

LPG cylinder price : 1 जून 2025 को तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडरों के नए दाम जारी कर दिए हैं। इस बार राहत की खबर यह है कि 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 25 रुपये की कटौती की गई है। यह बदलाव दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई सहित देशभर में लागू हो गया है। हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह दरें अप्रैल 2025 से अब तक स्थिर बनी हुई हैं।


इंडियन ऑयल द्वारा जारी ताज़ा दरों के मुताबिक, दिल्ली में अब 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 1723.50 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 1747.50 रुपये थी। कोलकाता में यह 1826 रुपये में उपलब्ध है, जो पहले 1851.50 रुपये था। मुंबई में नई कीमत 1674.50 रुपये तय की गई है, जबकि पहले यह 1699 रुपये में मिल रहा था। चेन्नई में यह सिलेंडर अब 1881 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1906 रुपये था।


घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14 किलो का सिलेंडर अभी भी 853 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये है।


कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव और मांग-आपूर्ति के आधार पर तय होती हैं। मई 2025 में दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर 1747.50 रुपये का था, जो अब जून में घटकर 1723.50 रुपये हो गया है। वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें सरकार के नियंत्रण में होती हैं। मार्च 2024 में दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 803 रुपये में मिल रहा था, जिसे अप्रैल 2025 में 50 रुपये बढ़ाकर 853 रुपये किया गया और तब से अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ है।