ब्रेकिंग
BIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांट

लव मैरिज करने से गुस्सा हो गये परिजन, बेटी के जिंदा रहते ही कर दिया श्राद्ध कर्म

DESK: परिवारवालों के खिलाफ जाकर एक लड़की ने प्रेम विवाह कर लिया। लड़की के इस कदम से परिजन काफी गु्स्सा हो गये। परिजनों ने शादी के तेरह दिन बाद लड़की का श्राद्धकर्म कर दिया। जि

लव मैरिज करने से गुस्सा हो गये परिजन, बेटी के जिंदा रहते ही कर दिया श्राद्ध कर्म
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: परिवारवालों के खिलाफ जाकर एक लड़की ने प्रेम विवाह कर लिया। लड़की के इस कदम से परिजन काफी गु्स्सा हो गये। परिजनों ने शादी के तेरह दिन बाद लड़की का श्राद्धकर्म कर दिया। जिंदा लड़की का परिजनों द्वारा श्राद्धकर्म किये जाने की चर्चा इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। 


हैरान कर देने वाला यह मामला मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के शक्करखेड़ी गांव का है। जहां उमेश पाटीदार की बहन भगवती ने परिवार के खिलाफ जाकर भीतितरोद गांव के रहने वाले दीपक पाटीदार से लव मैरिज कर ली। लड़की के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे वो ऐसा करने से लड़की को मना कर रहे थे लेकिन वह उनकी बातें मानने को तैयार नहीं थी।


 एक दिन उसने प्रेमी के साथ भागकर प्रेम विवाह कर लिया। इस बात की जानकारी जब परिजनों को हुई तब शादी के 13 दिन बाद उन्होंने 1 दिसंबर की सुबह-सुबह लड़की का फोटो सामने रखकर तेरहवीं की रस्में पूरी की और श्राद्धकर्म किया। बता दें कि किसी की मौत के बाद आत्मा की शांत के लिए परिजन तेरहवीं का आयोजन करते हैं। 


वही काम आज परिवार वालों ने लड़की की फोटो को सामने रखकर कर दी। इससे पहले श्राद्धकर्म का कार्ड छपवाकर रिश्तेदारों में बंटवाया। तेरहवीं का कार्ड सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं। किसी के जिंदा रहते तेरहवीं किये जाने की चर्चा इलाके में भी खूब हो रही है।



टैग्स