ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

लॉकडाउन में ठेका खुलते ही 52841 रूपये में 128 बोतल खरीदना पड़ा महंगा, दुकानदार और खरीददार दोनों को तलाश रही पुलिस

DESK : कोरोना संकट के कारण जारी लॉकडाउन के बीच शराब की दुकान खुलते ही एक शख्स ने 52 हजार 841 रूपये की शराब की बोतलें खरीद डालीं. 128 बोतल खरीदने वाले इस शख्स ने रौब झाड़ने के

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

DESK : कोरोना संकट के कारण जारी लॉकडाउन के बीच शराब की दुकान खुलते ही एक शख्स ने 52 हजार 841 रूपये की शराब की बोतलें खरीद डालीं. 128 बोतल खरीदने वाले इस शख्स ने रौब झाड़ने के लिए बिल को सोशल मीडिया पर पोस्ट पर भी कर दिया. लेकिन उसकी शेखी भारी पड़ी है. पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. अब खरीददार की तलाश की जा रही है.

बेंगलुरू का है मामला

दरअसल ये मामला बेंगलुरू का है. सोमवार को शराब की दुकानें खुलीं तो एक शख्स वनिला स्प्रिट जोन नाम के शराब दुकान पर पहुंच गया. उसने एक-दो नहीं बल्कि पूरे 128 बोतल शराब खरीदीं. सब अलग-अलग ब्रांड की. उस शख्स ने साढ़े 48 लीटर शराब खरीदी. शराब की इन सभी बोतलों का बिल 52 हजार 841 रूपये हुआ. शराब की इतनी सारी बोतल खरीदने वाले ने रौब झाड़ने के लिए शराब की बिल को फेसबुक-ट्विटर पर पोस्ट भी कर दिया.

शराब का ये बिल देश भर में वायरल हो गया. इसके बाद बेंगलुरू की पुलिस और कर्नाटक का आबकारी विभाग हरकत में आया. आबकारी विभाग और पुलिस की टीम बिल बनाने वाली दुकान पर पहुंची और दुकानदार को गिरफ्त में ले लिया. 

दुकानदार पर केस दर्ज

बेंगलुरू के उत्पाद विभाग ने शराब दुकानदार एस बेंकटेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. उत्पाद विभाग की पूछताछ में दुकानदार ने बताया कि इतनी सारी शराब कुल 8 लोगों ने मिलकर खऱीदी थीं. लेकिन बिल का पेमेंट एक ही कार्ड से किया गया था. इसलिए एक साथ बिल बना दिया गया. बेंगलुरू के उत्पाद विभाग के डीसी ने बताया कि दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. 

एक व्यक्ति को नहीं बेची जा सकती इतनी शऱाब

आबकारी अधिकारियों ने बताया कि शराब खरीदने वाले की तलाश की जा रही है. उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसी शराब दुकान से एक व्यक्ति को 2.6 लीटर विदेशी शराब या 18 लीटर बीयर से ज्यादा नहीं बेची जा सकती. लेकिन बिल में 13.5 लीटर शराब के साथ साथ 35 लीटर बीयर बेची गयी है.

टैग्स