ब्रेकिंग
नगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... नगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला...

सरकार ने लॉकडाउन में छूट दी लेकिन कोरोना ने नहीं, अबतक 63 हजार केस और 21 सौ से ज्यादा मौत

DELHI : कोरोना महामारी से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन का तीसरा चरण चल रहा है। अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार ने लॉकडाउन में छूट भी दी है लेकिन फिलहाल देश के अंदर कोरोन

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

DELHI : कोरोना महामारी से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन का तीसरा चरण चल रहा है। अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार ने लॉकडाउन में छूट भी दी है लेकिन फिलहाल देश के अंदर कोरोना कोई छूट देने के मूड में नजर नहीं आ रहा।  कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और देश में अब तक तकरीबन 63 हजार मामले सामने आ चुके हैं। देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की तादाद 21 सौ के ऊपर चली गई है।


भारत में कोरोना वायरस के 41 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं जबकि 19 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। शुरुआती महीनों के बाद देश भर में अब कोरोना संक्रमण के मामले पहले से ज्यादा पाए जा रहे हैं लेकिन लॉकडाउन में सरकार ने अपनी तरफ से छूट का दायरा बढ़ाया है। ऐसे में अब यह सवाल भी उठने लगा है कि आखिर जब संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं तो फिर किन मजबूरियों की वजह से लॉकडाउन में रियायत दी जा रही है। संक्रमण के हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने 10 राज्यों में केंद्रीय टीम को तैनात करने का फैसला किया है। यह सभी टीमें उन राज्यों में जाएंगी जहां ज्यादा के सामने आ रहे हैं। दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामलो की रफ्तार बढ़ी है। दुनिया के 212 देशों में पिछले 24 घंटे के अंदर 88 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस सामने आ चुके हैं जबकि मरने वालों की तादाद चार हजार से ऊपर है। 


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक के सबसे ज्यादा मौत देश के अंदर कोरोना से महाराष्ट्र में हुई है। महाराष्ट्र में 779 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि गुजरात में 472, मध्यप्रदेश में 215, पश्चिम बंगाल में 171, राजस्थान में 106, दिल्ली में 73, उत्तर प्रदेश में 74, आंध्र प्रदेश में 44, तमिलनाडु में 44, तेलंगाना में 30, कर्नाटक में 30, पंजाब में 31, जम्मू कश्मीर में 9, हरियाणा में 9, बिहार में 5, झारखंड में 3, उत्तराखंड में एक असम में दो हिमाचल प्रदेश में दो उड़ीसा में दो चंडीगढ़ और मेघालय में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

टैग्स