ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

लॉक डाउन में अनोखी शादी: बाराती समेत 11 लोगों के लिए बने 21 रसगुल्ले, 101 पूड़ियां और 11 कटोरी सब्जी

DESK : देशभर में कोरोना (COVId-19) का कहर जारी है. कोरोना महामारी को व्यापक रूप से फैलने से रोकने के लिए देश भर में लॉक डाउन लगाया गया. कहीं पर लॉकडाउन की जमकर धज्जियां उड़ाई गई तो कही पर इस का भली

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

DESK : देशभर में कोरोना (COVId-19) का कहर जारी है. कोरोना महामारी को व्यापक रूप से फैलने से रोकने के लिए देश भर में लॉक डाउन लगाया गया. कहीं पर लॉकडाउन की जमकर धज्जियां उड़ाई गई तो कही पर इस का भली-भाती पालन कर लोगों ने एक मिसाल पेश किया है. इसी दौरान एटा जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला रेशू में एक दिलचस्‍प मामला सामने आया है. यहां लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए एक जोड़े ने हिन्‍दू रीति रिवाज से शादी रचाई है. शादी से ज्यादा शादी में भोजन की व्‍यवस्‍था खूब चर्चा बटोर रही है.

दरअसल, अलीगढ़ जनपद के थाना गांधी पार्क के मोहल्ला अवतार नगर में रहने वाले रामवीर यादव के पुत्र रवि यादव की शादी 29 मई को तय हुई थी. लिहाजा लड़के के पिता ने मात्र 5 लोगों का पास बनवाकर थाना कोतवाली नगर निवासी संतोष यादव की पुत्री नीतू यादव के साथ अपने पुत्र की  शादी की रस्में पूरी कराई. शादी सम्पन्न हुई और विदा करवा कर अपने ग्राम अवतार नगर वापस आ गए. शादी में 6 घराती और 5 बराती शामिल हुए.

भोजन की बर्बादी न हो इसका रखा गया पूरा ख्याल

शादी में आये लोगों के लिए वधू पक्ष की ओर से भोजन की जो व्यवस्था की गई थी, उसमें भी खाना खराब या बर्बाद ना हो इसका पूरा ध्यान रखा गया. शादी समारोह में शामिल सभी 11 लोगों के भोजन के लिए 21 रसगुल्ले, 101 पूड़ियां और 11 कटोरी सब्जी की व्यवस्था की गई थी. यही नहीं दोनों पक्ष के लोगों ने शादी में खर्च होने वाले पैसों में से 50 हजार रुपये का सेनेटाइजर, मास्क और  राशन असहाय लोगों में बांटकर उनकी थोड़ी बहुत मदद करने की कोशिश की. 

नव विवाहित जोड़ा बोला- लॉकडाउन के नियमों का करें पालन

इस संबंध में विवाहित जोड़े से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमलोगों ने लॉकडाउन का पालन करते हुए शादी की है. यह शादी हमारे साथ-साथ शादी में शामिल अन्य लोगों के जीवन में एक यादगार पहचान बनाये रहेगी.