ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मिस कॉल से हुआ प्यार और लॉकडाउन में प्रेमिका से मिलने अहमदाबाद से पैदल चला आया बनारस

DESK : देश में जारी कोरोना के कहर के बीच लॉकडाउन लगाया गया है. पर एक प्रेमी जोडे़े को जब लॉकडाउन में मिलने में परेशानी हुई तो युवक पैदल ही अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गुजरात से ब

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : देश में जारी कोरोना के कहर के बीच लॉकडाउन लगाया गया है. पर एक प्रेमी जोडे़े को जब लॉकडाउन में मिलने में परेशानी हुई तो युवक पैदल ही अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गुजरात से बनारस आ पहुंचा. प्रेमिका भी उससे मिलने के लिए घर से भाग गई. लेकिन लॉकडाउन में बाहर घुम रहे प्रेमी युगल को पुलिस ने पकड़ लिया और मामले का खुलाशा हुआ. 

दरसल वाराणसी के मिर्जामुराद थाने में एक महीला ने अपनी बेटी के लापता हाेने की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और लड़की का मोबाइल नंबर ट्रैस करके खोजबगीन शुरू की गई. जिसके बाद लड़की का लोकेशन वाराणसी के ही लंका क्षेत्र में मिला. पुलिस जब लोकेशन पर पहुंची तो लड़की अपने प्रेमी के साथ थी.

 पूछताछ करने के दौरान दोनों ने बताया कि युवक गुजरात के अहमदाबाद का है. दोनों को मिस कॉल से एक दूसरे से प्यार हुआ था.  दोनों ने पहले से ही मिलने का प्लान बनाया था, लेकिन लॉकडाउन के कारण वह आ नहीं पाया. इसके बाद एक दिन प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए अहमदाबाद से पैदल ही रवाना हो गया और आखिरकार वनारस पहुंच गया. जिसके बाद लड़की भी मंगलवार की देर शाम घर से साइकिल से घर से बाहर निकली और  गांव में साइकिल खड़ी अपने परिचत के साथ अहमदाबाद से आए प्रेमी से मिलने लंका पहुंच गई. 

पुलिस के काफी समझाने के बाद भी युवती प्रेमी के पास जाने की जिद पर अड़ी रही.  मगर लड़की की मां व परिजन किसी तरह समझा बुझाकर उसे घर ले गए.