ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए गांव के बाहर लाठी लेकर बैठ गयी है युवा महिला सरपंच, देखिये तस्वीरें

HYDERABAD : कोरोना वायरस के खतरे को रोकने के लिए सरकार ने 21 दिनों के लॉक डाउन का एलान किया है. पूरे देश पर महामारी का खतरा मंडरा रहा है. लेकिन इस बीच कई खबरें हौंसला बढ़ाने व

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

HYDERABAD : कोरोना वायरस के खतरे को रोकने के लिए सरकार ने 21 दिनों के लॉक डाउन का एलान किया है. पूरे देश पर महामारी का खतरा मंडरा रहा है. लेकिन इस बीच कई खबरें हौंसला बढ़ाने वाली भी है. एक युवा महिला सरपंच अपने गांव को कोरोना से बचाने के लिए खुद लाठी लेकर उतर आयी है. वो गांव के बाहर लाठी लेकर बैठ गयी है ताकि न कोई बाहर से आ पाये और ना ही कोई गांव से बाहर जा पाये.

तस्वीर में देखिये महिला सरपंचलॉकडाउन को सफल बनाने के लिए गांव के बाहर लाठी लेकर बैठ गयी है युवा महिला सरपंच, देखिये तस्वीरें


युवा महिला सरपंच की बहादुरी
तस्वीरों में आप जिस महिला को देख रहे हैं वो तेलंगाना सूबे के मदनापुर की सरंपच अखिला यादव की है. गांव के लोगों ने बड़े भरोसे के साथ युवा अखिला को अपना सरपंच चुना था. मुसीबत की इस घड़ी में अखिला गांव को बचाने की जिम्मेवारी निभाने के लिए खुद आगे आयी है.

तस्वीर में देखिये महिला सरपंचलॉकडाउन को सफल बनाने के लिए गांव के बाहर लाठी लेकर बैठ गयी है युवा महिला सरपंच, देखिये तस्वीरें


ग्रामीणों के मुताबिक लॉक डाउन की घोषणा के बाद सरपंच अखिला यादव हाथों में लाठी लेकर घऱ से बाहर निकल आयी है. अखिला गांव के बाहर लाठी लेकर बैठ गयी है. गांव के सभी लोगों को बाहर निकलने से रोक दिया. फिर भी कोई बाहर निकलने की सोंच रहा है तो अखिला उसे ऐसा करने नहीं दे रही है. वहीं गांवों में बाहरी लोगों की एंट्री भी बंद कर दी गयी है. अखिला यादव खुद ये सुनिश्चित कर रही है कि कोई बाहर से आकर गांव में कोरोना वायरस न फैला जाये.


तेलंगाना में बढ़ता जा रहा है कोरोना का खतरा
तेलंगाना में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. हालात बेकाबू होते देख मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने लॉक डाउन का सख्ती से पालन करने को कहा है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि अगर लोग नहीं माने तो लॉक डाउन के दौरान घऱ से बाहर दिखने वालों को देखते ही गोली मार देने के आदेश दिये जा सकते हैं. तेलंगाना के सीएम ने 21 दिनों तक कर्फ्यू लगाने के भी संकेत दिये हैं. सूबे में कोरोना मरीजों की तादाद बढ कर 39 हो गयी है.

तस्वीर में देखिये महिला सरपंचलॉकडाउन को सफल बनाने के लिए गांव के बाहर लाठी लेकर बैठ गयी है युवा महिला सरपंच, देखिये तस्वीरें


गौरतलब है कि 22 मार्च से 31 मार्च तक लॉकडाउन का एलान करने वाले तेलंगाना में सरकार ने मंगलवार को घोषणा की है कि लॉकडाउन के दौरान पूरे सूबे में शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू रहेगा. तेलंगाना में कल ही कोरोना के चार नये मामले सामने आये हैं.

टैग्स