ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

लॉकडाउन के चलते अमेरिका में फंसे मुख्य चुनाव आयुक्त

DESK : कोरोना वायरस के कारण दुनिया मानो थम सी गई है. भारत समेत कई देशों में एक महीने से ज्यादा से लॉकडाउन चल रहा है. लोग अपने घरो में कैद हैं. फ्लाइट से लेकर ट्रेन तक बंद है.

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोना वायरस के कारण दुनिया मानो थम सी गई है. भारत समेत कई देशों में  एक महीने से ज्यादा से लॉकडाउन चल रहा है. लोग अपने घरो में कैद हैं. फ्लाइट से लेकर ट्रेन तक बंद है. लोग बस इस महामारी से उबरने की प्रार्थना कर रहे हैं.


इसी बीच लॉकडाउन के कारण भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा अमेरिका में फंस गए हैं. वह 10 मार्च को ही निजी यात्रा पर अमेरिका गए थे और उन्हें अप्रैल के पहले सप्ताह में लौटना था. पर लॉकडाउन की वजह से 23 मार्च से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी है जिस कारण वे अमेरिका में ही फंस गए हैं.  


अब मुख्य चुनाव आयुक्त अमेरिका से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग में हिस्सा ले रहे हैं और महत्वपूर्ण काम निपटा रहे हैं. चुनाव आयोग का कहना है कि मुख्य चुनाव आयुक्त महत्वपूर्ण फैसलों में अमेरिका से ही संपर्क में रहते हैं. बता दें कि कुछ दिन पहले ही मुख्य चुनाव आयुक्त ने कोरोना संकट को देखते हुए एक बयान जारी करते हुए कहा कि एक साल के लिए वो और निर्वाचन आयोग के बाकी दो सदस्य 30 फीसदी सैलरी में कटौती लेंगे.