ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

लॉकडाउन में प्रेमी युगल के लिए रात में खुला स्पेशल कोर्ट, विदेशी लड़की ने प्रेमी के साथ की शादी

DESK: लॉकडाउन में एक प्रेमी युगल की शादी के लिए रात में स्पेशल कोर्ट खोला गया और दोनों की शादी कराई गई. जिसकी चर्चा खूब हो रही है. अब तक बड़ी घटना या केस को लेकर ही रात में स्

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: लॉकडाउन में एक प्रेमी युगल की शादी के लिए रात में स्पेशल कोर्ट खोला गया और दोनों की शादी कराई गई. जिसकी चर्चा खूब हो रही है. अब तक बड़ी घटना या केस को लेकर ही रात में स्पेशल कोर्ट खुलता था, लेकिन इस बार अनोखा काम हरियाणा के रोहतक में हुआ. 

सूर्य कॉलोनी का रहने वाला निरंजन कश्यप का एक विदेशी युवती के साथ कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों शादी करना चाहते थे. निरंजन की मैक्सिकन लड़की से ऑनलाइन दोस्ती हुई थी. जिसके बाद दोनों ने लॉकडाउन में शादी कर दी. जिला मजिस्ट्रेट आरएस वर्मा ने स्पेशल रात 8 बजे कोर्ट खुलवाकर उन्हें शादी के बंधन में बंधवाया. इस मौके पर लड़के के पिता और लड़की की मां बतौर गवाह बनी. निरंजन और डाना जोहेरी ओलिवेरोस क्रूज की दोस्ती 2017 में ऑनलाइन स्पेनिश लैंग्वेज का कोर्स करते करने के दौरान हुआ था. जिसके बाद निरंजन लड़की से मिलने के लिए मैक्सिको चला गया था. 

प्रेमी के जन्मदिन पर हुई थी सगाई

निरंजन के जन्मदिन में शामिल होने के लिए नवंबर 2018 में प्रेमिका अपनी मां के साथ टूरिस्ट वीजा पर आई थी और दोनों की सगाई उसी दिन हुई थी. उसके बाद चली गई. लेकिन शादी में नागरिकता अड़चन बनी हुई थी. ऐसे में मंजूरी के लिए जिला मजिस्ट्रेट के यहां पर आवेदन दिया. लेकिन लॉकडाउन के कारण शादी में रूकावट आ रही थी. जैसे ही जिला मजिस्ट्रेट को इसकी सूचना मिली तो रात में 8 बजे अपना कोर्ट खुलवाया और शादी हुई. शादी को लेकर 11 फरवरी को लड़की फिर अपनी मां के साथ रोहतक आई थी. दोनों की शादी से दोनों के घरवाले काफी खुश है.


टैग्स