ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

गुटखा नहीं देने पर दुकानदार की हत्या, लॉकडाउन में मना करने अपराधी ने घटना को दिया अंजाम

DESK: लॉकडाउन में दुकानदार ने जब गुटखा देने से मना किया तो भड़के अपराधी ने दुकानदार को गोली मार दी. गंभीर स्थिति में दुकानदार को लेकर परिजन हॉस्पिटल पहुंचे, लेकिन रास्ते में म

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: लॉकडाउन में दुकानदार ने जब गुटखा देने से मना किया तो भड़के अपराधी ने दुकानदार को गोली मार दी. गंभीर स्थिति में दुकानदार को लेकर परिजन हॉस्पिटल पहुंचे, लेकिन रास्ते में मौत हो गई. घटना यूपी के मिर्जापुर जिले की है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के राधेश्याम मौर्य अटल चौराहा के पास अपने घर में ही दुकान खोले हुए था. इस दौरान ही अपराधी घर पहुंचे और गुटखा मांगने लगा. दुकानदार ने कहा कि लॉकडाउन में गुटखा बेचने पर पाबंदी लगी है. इसलिए वह नहीं दे सकता है. इतना सुनते ही गोली मार दिया और हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकला. 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची, लेकिनअपराधी फरार हो चुका था. परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ थाना में केस दर्ज कराया है. बता दें कि यूपी में लॉकडाउन के दौरान एक सप्ताह में कई हत्या हो चुकी है. लॉकडाउन में सीएम योगी अपराधियों पर एनएसए लगाने का आदेश भी दे दिया है. फिर भी क्राइम कम नहीं हो रहा है. एक सप्ताह के अंदर अलग-अलग जिलों दो प्रधान की भी हाल ही में हअपराधियों ने हत्या कर दी. 

टैग्स