ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहारियों का दबाव दिखायेगा असर ! लॉकडाउन में घर वापसी के लिए शर्तों के साथ छूट का एलान संभव

DELHI : लॉकडाउन में घर से दूर फंसे बिहारियों का हाल सबसे बुरा है. एक तरफ जहां अन्य राज्य की सरकारों ने अपने नागरिकों को घर वापस बुलाने के लिए पहल की है तो वहीं बिहार की नीतीश

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI : लॉकडाउन में घर से दूर फंसे बिहारियों का हाल सबसे बुरा है. एक तरफ जहां अन्य राज्य की सरकारों ने अपने नागरिकों को घर वापस बुलाने के लिए पहल की है तो वहीं बिहार की नीतीश सरकार ने सूबे के लोगों को बाहर फंसे रहने को मजबूर कर दिया. इस मामले में जमकर सियासत भी हुई और अब बिहार बीजेपी के नेताओं की शिकायत के बाद केंद्र सरकार इस मामले को लेकर कुछ नई गाइडलाइन जारी कर सकती है.

सूत्रों के हवाले से लगातार यह जानकारी सामने आ रही है कि लॉकडाउन में बाहर फंसे लोगों की घर वापसी के लिए केंद्र सरकार कुछ शर्तों के साथ छूट दे सकती है. संभव है कि केंद्र सरकार इस मामले को लेकर जल्द ही कोई एलान करें. हालांकि अब तक आधिकारिक तौर पर इस मामले में कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई गई है.


राज्य के बाहर फंसे बिहारियों के मुद्दे पर खुद नीतीश कुमार ने गेंद केंद्र के पाले में डाल दी थी उसके बाद लगातार बीजेपी के नेता बेचैनी में थे. अब केंद्रीय गृह मंत्रालय इसे लेकर कोई नई गाइडलाइन जारी कर सकता है. इसकी उम्मीद जताई जा रही है अगर ऐसा हुआ तो राज्य के बाहर फंसे लाखों बिहारी सुरक्षित अपने घर वापस लौट पाएंगे. आपको बता दें कि कोटा में फंसे बिहारी छात्रों को लेकर पिछले हफ्ते भर से बिहार में माहौल गरमाया हुआ है. बिहार के जो मजदूर बाहर फंसे हुए हैं वह भी सरकार पर अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं. बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं लिहाजा एनडीए गठबंधन की चिंता में पड़ी हुई है.


टैग्स