ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Liquor Ban: बिहार के बाद अब इस राज्य में भी लागू होगा पूर्ण शराबबंदी कानून! फिलहाल 17 शहरों में लीकर बैन

Liquor Ban: बिहार के बाद अब देश के एक और राज्य में शराबबंदी को लेकर फैसला लिया गया है. फिलहाल राज्य के 17 शहरों में सरकार ने शराब को बैन कर दिया है.

Liquor Ban
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Liquor Ban: बिहार के बाद देश का एक और राज्य शराबबंदी की तरफ बढ़ रहा है। आने वाले समय में इस राज्य में पूर्ण शराबबंदी कानून को सरकार लागू कर सकती है। सरकार ने फिलहाल राज्य के 17 शहरों में शराब पीने और बेचने पर बैन लगाया है। इसके बाद धीरे-धीरे पूरे राज्य में इस कानून को लागू कर दिया जाएगा। इस पर बिहार के बाद यह दूसरा राज्य बन जाएगा जहां शराबबंदी होगी।


दरअसल, मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने शराबबंदी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पक्ष और विपक्ष की मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पहले चरण में शुक्रवार को राज्य के 17 शहरों में शराबबंदी का फैसला लिया है। 17 शहरों में उज्जैन नगर निगम भी शामिल है। मध्य प्रदेश में शराबबंदी शुरू से ही बड़ा मुद्दा रहा है। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में भी यह मुद्दा गरमाया था।


शुक्रवार को मोहन यादव कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें सरकार ने यह फैसला लिया। सीएम ने कहा है कि जिन नगर निगम या ग्राम पंचायतों में शराबबंदी का फैसला लिया गया है, वहां अब दूसरी कोई दुकान नहीं खोली जाएगी और दुकानों को हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा। जिन जगहों पर शराबबंदी का एलान किया गया है उनमें से अधिकत धार्मिक स्थल हैं।


सीएम मोहन यादव ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी पॉलिसी में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। सरकार ने तय किया है कि धीरे-धीरे आगे जाकर राज्य शराबबंदी की तरफ बढ़े। बता दें कि जिन शहरों में शराबबंदी की गई है उसमें नगर निगम उज्जैन के अलावा पालिका मेहर, दतिया, पन्ना, मंडला, मुलताई, मंदसौर, ओरछा, चित्रकूट, अमरकंटक, महेश्वर, ओंकारेश्वर, मंडलेश्वर समेत कुछ ग्राम पंचायत भी शामिल हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता