ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

LIC ग्राहकों पर संकट के बादल, NPA बढ़कर 30 हजार करोड़ पहुंचा

DELHI : सरकारी क्षेत्र की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी के ग्राहकों पर अब संकट के बादल मंडराने लगे हैं। एलआईसी कभी भरोसे का दूसरा नाम हुआ करता था लेकिन अब

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI : सरकारी क्षेत्र की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी के ग्राहकों पर अब संकट के बादल मंडराने लगे हैं। एलआईसी कभी भरोसे का दूसरा नाम हुआ करता था लेकिन अब एलआईसी के बढ़ते एनपीए से उसके ग्राहकों के निवेश पर ग्रहण लग सकता है। पिछले 5 साल में एलआईसी का एनपीए दोगुना हो चुका है। आंकड़ों के मुताबिक एलआईसी का एनपीए मौजूदा वक्त में 30,000 करोड रुपए से ज्यादा पहुंच चुका है जो खतरे की घंटी है। 

कैश स्टॉक के मामले में एलआईसी सबसे आगे है। निवेशकों की तरफ से आने वाली नकदी एलआईसी को सरकारी क्षेत्र में संकटमोचक के तौर पर खड़ा करती है। एलआईसी के बढ़ते एनपीए के लिए बैंकों जैसी गलती दोहराए जाने की बात सामने आ रही है। एलआईसी ने सार्वजनिक कंपनियों और बैंकों के शेयर खरीद कर उनको जीवन दान देने का काम किया है लेकिन इस कदम से एलआईसी की वित्तीय स्थिति खुद खस्ताहाल होते जा रही है। 


आंकड़ों के मुताबिक मौजूदा वित्तीय वर्ष में एलआईसी के एनपीए में भारी वृद्धि हुई है। वर्ष 2019-20 के पहले 6 महीने में एलआईसी के एनपीए में 6.10 फ़ीसदी की बढ़त हुई है। एलआईसी में एनपीए का यह आंकड़ा निजी क्षेत्र की बड़ी बैंकिंग कंपनियों आईसीआईसीआई, एक्सिस बैंक और यस बैंक के ही आसपास है। यह सभी बैंक बढ़ते हुए हैं एमपीए को लेकर परेशान हैं। एनपीए के कारण हाल के समय में बैंकिंग सेक्टर के ग्राहकों का हुआ बुरा हाल सामने देखने को मिल चुका है। अब एलआईसी के ग्राहकों के लिए आने वाले वक्त में यह परेशानी का कारण बन सकता है।