ब्रेकिंग
बिहार में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की दर्दनाक मौत✦Anant Singh : नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला एलान, बोले- ‘कैंडिडेट से सवाल करिए न... हमसे झूठ का क्या पूछते हैं, भक्क!’✦Bihar News: बिहारशरीफ में नशा करने से रोका तो भड़का विवाद, दंपती से मारपीट के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर✦Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की दर्दनाक मौत✦Anant Singh : नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला एलान, बोले- ‘कैंडिडेट से सवाल करिए न... हमसे झूठ का क्या पूछते हैं, भक्क!’✦Bihar News: बिहारशरीफ में नशा करने से रोका तो भड़का विवाद, दंपती से मारपीट के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर✦Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा

यूपी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-मैजिक की टक्कर में 10 की मौत, कई लोग घायल

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में NH-730 पर ट्रक और मैजिक गाड़ी की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए राहत कार्य के निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से आ रही है, जो बेहत दुखद घटना है। यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-730 (NH-730) पर ईसानगर थाना क्षेत्र के सिसैया गांव के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी डग्गामार मैजिक गाड़ी की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार मैजिक गाड़ी में करीब 12 लोग सवार थे और वह लखीमपुर से ईसानगर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मैजिक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।


हादसे की सूचना मिलते ही ईसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि इस भीषण हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 5 अन्य घायलों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जाने के वक्त ही रास्ते में दम तोड़ दिया। दो घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।


मृतकों में अब तक 9 की पहचान हो चुकी है। इनमें 6 लोग बहराइच, दो लखीमपुर खीरी और एक महिला सीतापुर की रहने वाली बताई जा रही हैं। मृतकों में जयवीर सिंह, पवन, सोहन, राजेश गोयल, सहज राम, पप्पू, अदनान खान, जुलेखा और गायत्री वैश्य शामिल हैं। हादसे के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।