ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

कुशीनगर के किशन पर आया अमेरिकी फैशन डिजाइनर का दिल, सात समंदर पार आकर की शादी

Kushinagar Wedding: कुशीनगर के रहने वाले किशन पर अमेरिकी फैशन डिजाइनर दिल दे बैठी है। सात समंदर पार आकर थूई ने किशन संग सात फेरे लिये हैं।

Kushinagar Wedding
यूपी के लड़के से अमेरिकी फैशन डिजाइनर ने की शादी
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Kushinagar Wedding: अमेरिकी फैशन डिजाइनर वियतनामी लड़की थूई वो ने कुशीनगर के किशन से हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है। फ्री फायर गेम के जरिए दोनों ऑनलाइन मिले, फिर दोनों में प्यार हो गया। दोनों परिवारों की सहमति के बाद उन दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली है। 


दरअसल अपने प्यार की खातिर अमेरिका में फैशन डिजाइनर का काम करने वाली वियतनामी लड़की सात समंदर पार कर यूपी के कुशीनगर आई। कुशीनगर जिले के विकास खंड सुकरौली के ग्राम पंचायत पिडराघूर गांव के रहने वाले किशन से भारतीय परंपरा के अनुसार उसने शादी भी की। दोनों की मुलाकात फ्री फायर गेम के जरिए हुई। गेम खेलने के दौरान दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई, फिर प्यार के परवान चढ़ने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।


शादी से पहले युवती भारत आई और युवक के परिवार के साथ रहकर यहां के रहन-सहन के बारे में जाना। 4 साल के रिलेशनशिप के बाद युवती ने बड़े ही धूमधाम से शादी की है। विदेशी लड़की का भारत आकर साधारण से किशन से शादी करना पूरे  इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। आसपास के लोग विदेशी दुल्हन को देखने के लिए खासे उत्साहित हैं। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता