ब्रेकिंग
Bihar News : क्यों खाली हो रहे बिहार के गांव? 14 जिलों में पलायन की बड़ी तस्वीरचार विभागों के लिए बनेगा छात्र कल्याण निदेशालय, शिक्षा व्यवस्था में होगा बड़ा बदलावसृजन घोटाले पर तेजस्वी का बड़ा ‘वार’, BJP से पूछा- सबूत मिले तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?पटना हाईकोर्ट को मिलने वाला है नया बॉस! जस्टिस वी. कामेश्वर राव के नाम पर कॉलेजियम की मुहर, जानिए कब संभालेंगे पदबिहार में फिर बदला मौसम! आज 12 जिलों में बारिश-तेज हवा, 13-14 अगस्त को 19 जिलों पर भारी बारिश का अलर्टBihar News : क्यों खाली हो रहे बिहार के गांव? 14 जिलों में पलायन की बड़ी तस्वीरचार विभागों के लिए बनेगा छात्र कल्याण निदेशालय, शिक्षा व्यवस्था में होगा बड़ा बदलावसृजन घोटाले पर तेजस्वी का बड़ा ‘वार’, BJP से पूछा- सबूत मिले तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?पटना हाईकोर्ट को मिलने वाला है नया बॉस! जस्टिस वी. कामेश्वर राव के नाम पर कॉलेजियम की मुहर, जानिए कब संभालेंगे पदबिहार में फिर बदला मौसम! आज 12 जिलों में बारिश-तेज हवा, 13-14 अगस्त को 19 जिलों पर भारी बारिश का अलर्ट

पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने ब्लेड से काट लिया प्राइवेट पार्ट, हालत गंभीर

कुशीनगर में घरेलू विवाद और पत्नी के मायके चले जाने से मानसिक तनाव में आए युवक ने ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

उत्तर प्रदेश न्यूज
अस्पताल में भर्ती
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत छितौनी में घरेलू विवाद से परेशान एक युवक ने ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, युवक की शादी नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के दुबौली गांव की एक युवती से हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं। करीब डेढ़ महीने पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई थी।


परिजनों के मुताबिक, युवक लगातार अपनी पत्नी को मनाकर वापस लाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पत्नी ससुराल लौटने को तैयार नहीं हुई। इस बात को लेकर युवक काफी तनाव में रहने लगा था और पिछले कुछ दिनों से गुमसुम भी रहता था।


बताया जा रहा है कि रविवार देर रात युवक ने घर में ही ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काटकर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में डायल-112 पर सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा पहुंचाया।


डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रविंद्रनगर धूस स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल वहां उसका इलाज जारी है।


घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक मानसिक तनाव में था। वहीं, घटना के बाद अब तक उसकी पत्नी के अस्पताल या ससुराल पहुंचने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

टैग्स