ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

कोरोना ने रेलवे को दिया बड़ा झटका, देश में 60 फीसदी टिकट हुआ कैंसिल

DELHI: कोरोना ने रेलवे को बड़ा झटका दिया है. कोरोना के डर से यात्री यात्रा करने से बच रहे हैं. जिसके कारण देश में 60 फीसदी टिकट कैंसिल हो गया है. रेलवे के तैयारियों पर लोगों को भरो

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: कोरोना ने रेलवे को बड़ा झटका दिया है. कोरोना के डर से यात्री यात्रा करने से बच रहे हैं. जिसके कारण देश में 60 फीसदी टिकट कैंसिल हो गया है. रेलवे के तैयारियों पर लोगों को भरोसा कम हो रहा है. इसलिए यात्रा कम कर रहे हैं. 

संसदीय समिति ने चेयरमैन को लगाई फटकार

कोरोना को लेकर की गई तैयारियों को लेकर संसदीय समिति नाराज है. इसमें बड़ी लापरवाही को देखते समिति ने बोर्ड के चेयरमैन को को फटकार लगाई है. संक्रमण के मद्देनजर तैयारियों और इससे निपटने के लिए उठाए गए कदमों को लेकर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव की आलोचना की. बैठक में संसदीय समिति के 20 सदस्य मौजूद थे. 


चेयनमैन को हर बात पर घेरा

चेयरमैन ने कहा कि यात्रियों को जागरूक करने के लिए पम्पलेट तैयार किए हैं, जिसमें कोरोनावायरस के प्रति सजगता बरतने के निर्देश हैं. इसको हर यात्रियों को दिए जा रहे हैं. इसके बाद समिति ने चेयरमैन से पूछा कि जो यात्री पढ़ा लिखा नहीं है उसको कैसे जागरूक करेंगे. इस पर वह कुछ नहीं बोल पाए. समिति ने कहा कि वायरस संक्रमण से निपटने न तो आप तैयार हैं और न ही रेलवे. जिसका खामियाजा यात्री को सेहत और रेलवे को आर्थिक नुकसान को लेकर उठाना पड़ रहा है.  

टैग्स