ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

कोलकाता रेप केस पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, SC में इस दिन होगी सुनवाई

DELHI: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट से स्वतः संज्ञान ले लिया है। 20 अगस्त यानी मंग

कोलकाता रेप केस पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, SC में इस दिन होगी सुनवाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट से स्वतः संज्ञान ले लिया है। 20 अगस्त यानी मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर सुनवाई करेगा। 


भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा की पीठ मामले की सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को यह केस 66वें नंबर पर है लेकिन इसमें विशेष उल्लेख किया गया है कि पीठ इस मामले की की सुनवाई प्राथमिकता के तौर पर करेगी। 


बता दें कि कोलकाता स्थित आरजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सेमिनार हॉल में महिला ट्रेनी डॉक्टर का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। डॉक्टर के साथ रेप और उसके बाद उसकी हत्या को लेकर पूरे देश में डॉक्टर आंदोलन कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।


17 अगस्त को डॉक्टरों की हड़ताल के बीच सुप्रीम कोर्ट में इस मुद्दे को लेकर याचिका दायर की गई था और सुप्रीम कोर्ट से मामले पर स्वतः संज्ञान लेने की अपील की गई थी। जिसपर अब सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए 20 अगस्त को मामले पर सुनवाई करने का फैसला लिया है।