ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट में आज मामले पर होगी सुनवाई, SC ने स्वतः लिया है संज्ञान

DELHI: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या मामले पर आज यानी मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा।सुप्रीम कोर्ट से इस

कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट में आज मामले पर होगी सुनवाई, SC ने स्वतः लिया है संज्ञान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या मामले पर आज यानी मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा।सुप्रीम कोर्ट से इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए 20 अगस्त को सुनवाई की तिथि तय कर दी थी।


जानकारी के मुताबिक, भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को यह केस 66वें नंबर पर है लेकिन इसमें विशेष उल्लेख किया गया है कि पीठ इस मामले की की सुनवाई प्राथमिकता के तौर पर करेगी।


17 अगस्त को डॉक्टरों की हड़ताल के बीच सुप्रीम कोर्ट में इस मुद्दे को लेकर याचिका दायर की गई था और सुप्रीम कोर्ट से मामले पर स्वतः संज्ञान लेने की अपील की गई थी। जिसपर अब सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए 20 अगस्त को मामले पर सुनवाई करने का फैसला लिया था।


बता दें कि कोलकाता स्थित आरजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सेमिनार हॉल में महिला ट्रेनी डॉक्टर का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। डॉक्टर के साथ रेप और उसके बाद उसकी हत्या को लेकर पूरे देश में डॉक्टर आंदोलन कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इस मामले को लेकर पूरे देश में डॉक्टर आंदोलन कर रहे हैं।