ब्रेकिंग
सोना नहीं खरीदने को लेकर PM मोदी की अपील का अनोखा विरोध: नाराज सर्राफा कारोबारी ने खोल डाली चाय-पकौड़े की दुकानCM सम्राट कल क्या करेंगे ? सहयोग शिविर...अमित शाह की बैठक में होंगे शामिल, विमानपत्तन अफसरों के साथ भी करेंगे मीटिंगपूर्णिया में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, कोलकाता और पटना STF की रेड में 4 अरेस्टजेनेवा में गूंजेगा बिहार के स्वास्थ्य विकास का मॉडल, विश्व मंच पर 165 देशों के प्रतिनिधियों के बीच बोलेंगे 'कुंतल कृष्ण'Bihar News: थैली लेने वाला थैली की बात कर रहा..? सुनकर भारी आश्चर्य हो रहा, संजय सिंह ने आनंद मोहन की हवा निकाल दी, कहा- वो तो जेडीयू में हैं ही नहीं....सोना नहीं खरीदने को लेकर PM मोदी की अपील का अनोखा विरोध: नाराज सर्राफा कारोबारी ने खोल डाली चाय-पकौड़े की दुकानCM सम्राट कल क्या करेंगे ? सहयोग शिविर...अमित शाह की बैठक में होंगे शामिल, विमानपत्तन अफसरों के साथ भी करेंगे मीटिंगपूर्णिया में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, कोलकाता और पटना STF की रेड में 4 अरेस्टजेनेवा में गूंजेगा बिहार के स्वास्थ्य विकास का मॉडल, विश्व मंच पर 165 देशों के प्रतिनिधियों के बीच बोलेंगे 'कुंतल कृष्ण'Bihar News: थैली लेने वाला थैली की बात कर रहा..? सुनकर भारी आश्चर्य हो रहा, संजय सिंह ने आनंद मोहन की हवा निकाल दी, कहा- वो तो जेडीयू में हैं ही नहीं....

दामाद के लिए सास-ससुर ने बनवाई डेढ़ किलो चांदी की कोल्हापुरी चप्पल, कीमत जानेंगे तो रह जाएंगे हैरान

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक परिवार ने अधिक मास की परंपरा निभाते हुए अपने दामाद को 1.5 किलो चांदी से बनी खास कोल्हापुरी चप्पल भेंट की। जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।

महाराष्ट्र न्यूज
दामाद को सास-ससुर ने गिफ्ट किया चांदी का चप्पल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MAHARASTRA:महाराष्ट्र के कोल्हापुर से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक परिवार ने अधिक मास की पारंपरिक रस्म को खास बनाने के लिए अपने दामाद को डेढ़ किलो चांदी से बनी खास कोल्हापुरी चप्पल भेंट की है। इस अनोखे उपहार की कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है।


बताया जाता है कि महाराष्ट्र में अधिक मास के दौरान दामाद को विशेष उपहार देने की परंपरा काफी पुरानी रही है। इसी परंपरा को यादगार बनाने के लिए एक परिवार ने चांदी की कोल्हापुरी चप्पल दामाद को गिफ्त में देने के लिए तैयार करवाई। परिवार का कहना है कि उनका दामाद विदेश में रहता है और वे चाहते थे कि वह हमेशा कोल्हापुर की संस्कृति और परंपरा से जुड़ा रहे।


ससुरालवालों ने करीब 9 इंच लंबी इस खास चप्पल को बनाने में करीब 1.5 किलो चांदी का इस्तेमाल किया। इसे बनवाने के लिए कारीगर को 22 हजार रुपये दिये। तब जाकर चांदी का कोल्हापुरी चप्पल बन पाया। इस अनोखी चप्पल को कोल्हापुर के कारीगर विक्रांत माली ने तैयार किया है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले पारंपरिक लेदर की असली कोल्हापुरी चप्पल खरीदी गई और फिर उसी डिजाइन को चांदी में ढाला गया। करीब आठ दिनों की लगातार मेहनत के बाद यह खास चप्पल तैयार हो सकी।


चप्पल में पारंपरिक कोल्हापुरी डिजाइन और हाथ से की गई नक्काशी इसे बेहद आकर्षक और खास बनाती है। सोने-चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर होने के बावजूद इस अनोखे तोहफे की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस खास चांदी की चप्पल को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे परंपरा और संस्कृति से जुड़ा खास उपहार बता रहे हैं, तो कुछ इसे शाही शौक का नाम दे रहे हैं। एक ससुरालवाले ने अपने दामाद को चांदी का कोल्हापुरी चप्पल दिया यह बात लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। मजाकिया लहजे में कुछ लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि दामाद बहुत किस्मत वाला है। कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा ससुराल भगवान सबको दे। 

टैग्स