ब्रेकिंग
IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया

कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

NOIDA: ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरा भी अपना क़हर बरपा रहा है. कोहरे का क़हर इतना बढ़ गया है कि ये अब जानलेवा साबित हो रहा है. कोहरे के कारण ग्रेटर नोए़डा में भीषण सड़क हादसा हुआ

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

NOIDA: ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरा भी अपना क़हर बरपा रहा है. कोहरे का क़हर इतना बढ़ गया है कि ये अब जानलेवा साबित हो रहा है. कोहरे के कारण ग्रेटर नोए़डा में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 6 लोगों की जान चली गई है.


ग्रेटर नोएडा में बीती रात एक गाड़ी नहर में जा गिरी, इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. ये भीषण हादसा दनकौर इलाके में हुआ है. पुलिस के मुताबिक, ड्राइवर तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था. कोहरे की वजह से ड्राइवर ने अपना कंट्रोल खो दिया और बैलेंस बिगड़ने से कार नहर में जा गिरी.


इस गाड़ी में एक ही परिवार के 11 लोग सवार थे. पूरा परिवार संभल से दिल्ली आ रहा था. बताया जा रहा है कि ये हादसा रविवार देर रात हुआ. घना कोहरा होने के कारण बैंलेंस खोकर कार खेरली नहर में जा गिरी. हादसे के बाद सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया. इस हादसे में घायल 5 लोगों का इलाज चल रहा है.