ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

कोरोना संक्रमित भाई का शव ढूंढता रह गया शख्स, दूसरे ने अपना पिता समझ कर दफना दिया

DELHI : जब से देश में कोरोना संक्रमण फैला है तभी से हर छोटे-बड़े कामों को लेकेर केंद्र सरकार ने दिशा निर्देश जारी किया है. घर से बाहर निकलने से लेकर हॉस्पिटल या दफ्तर जाने तक नियमों

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

DELHI : जब से देश में कोरोना संक्रमण फैला है तभी से हर छोटे-बड़े कामों को लेकेर केंद्र सरकार ने दिशा निर्देश जारी किया है. घर से बाहर निकलने से लेकर हॉस्पिटल या दफ्तर जाने तक नियमों की फेहरिस्त जारी की है. इसी क्रम में कोरोना संक्रमित मरीज जिन की मौत हो गई है उनके अंतिम संस्कार को लेकर भी तमाम तरह के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य. कई जगह सरकारी महकमा ही इन लोगों का अंतिम संस्कार कर रही है.

ऐसे में दिल्ली के लोक नारायण अस्पताल (एलएनजेपी) से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुन कर आप भी दंग रह जायेंगे. दरअसल, एक व्यक्ति अपने भाई के शव को अंतिम विदाई देने से वंचित रह गया, वहीं दूसरे व्यक्ति ने उस शव को अपने पिता का समझ कर दफना दिया जो वास्तव में उनके पिता का नहीं था. जामा मस्जिद क्षेत्र निवासी अमीनुद्दीन के मुताबिक उनके भाई नईमुद्दीन को इलाज के लिए दो जून को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पहले तो उनके भाई को भर्ती करने से मना कर दिया गया, हालांकि बाद में भर्ती कर लिया गया. बाद में इलाज के दौरान रात को उनकी मौत हो गई. परिवार ने जब शव मांगा तो कहा गया कि कोरोना जांच के बाद शव सौंपा जाएगा. शव के लिए परिजनों ने  लगभग 70 घंटे तक इंतजार किया . 

छह जून को उनको बताया गया कि नईमुद्दीन की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके बाद जब  भाई का शव लेने के लिए अमीनुद्दीन मोर्चरी गए, वहां उन्हें अस्पताल वालों ने कहा की उनके भाई का शव नहीं मिल रहा है. रविवार को जब वो दोबारा शव लेने पहुंचे तो पता चला की उस शव का अंतिम संस्कार हो गया है. 

दरअसल, अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें बताया की उनके भाई का शव भूलवस पटपड़गंज निवासी एक परिवार को दे दिया गया है. उनके परिवार के सदस्य की मौत भी कोरोना से हुई थी. इस पुरे मामले में अस्पताल ने सफाई देते हुए कहा है की शव की पहचान परिवार को करनी होती है इस में अस्पताल की कोई गलती नहीं है. ये मामला सामने आने के बाद अस्पताल ने फैसला लिया है कि अब सीसीटीवी कैमरे के नीचे शव की पहचान कराई जाएगी, ताकि गलती की संभावना कम से कम रहे.