ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बॉर्डर पर अचानक पहुंच गये सैकड़ों बांग्लादेशी, भारत में घुसपैठ की कोशिश

DESK: बांग्लादेश में हुई हिंसा में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है तो वही उपद्रवियों ने अरबों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। अभी भी वहां भय का माहौल देखने को मिल रहा है। वह

बॉर्डर पर अचानक पहुंच गये सैकड़ों बांग्लादेशी, भारत में घुसपैठ की कोशिश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बांग्लादेश में हुई हिंसा में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है तो वही उपद्रवियों ने अरबों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। अभी भी वहां भय का माहौल देखने को मिल रहा है। वहां रहने वाले हिन्दू परिवार काफी दहशत में जी रहे हैं। उपद्रवियों ने उन्हें भी निशाना बनाया है और मंदिरों में तोड़फोड़ की है। 


बाग्लादेश में हिंसा की घटना के बाद अब सैकड़ों बांग्लादेशी अचानक वहां से भागकर भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर पहुंच गये हैं। नॉर्थ बंगाल फ्रंटियर के 2 BPO में बांग्लादेशियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी लेकिन अधिकारियों और सुरक्षा में लगे जवानों ने समझा-बुझाकर सभी को वापस बांग्लादेश भेज दिया। घुसपैठ की आशंका को देखते हुए तमाम BPO पर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है। जो 24 घंटे यहां मौजूद रहेंगे और स्थिति पर नजर बनाए रखेंगे। एक बांग्लादेशी भी बॉर्डर से ना घुस पाये इसे लेकर सुरक्षा बलों को अलर्ट किया गया है।


 बीएसएफ हाईअलर्ट पर है। बीएसएफ के महानिदेशक ने खुद भारत-बांग्लादेश की सीमा पेट्रोपोल में जाकर स्थिति की जायजा लिया। बांग्लादेश में हिंसा की आग की चिंगारी भारत तक नहीं पहुंचे इसकी कोशिश की जा रही है। भारत और बांग्लादेश के बीच लगभग 4096 किलोमीटर सीमा है। जिसमें सिर्फ पश्चिम बंगाल बांग्लादेश के साथ 2,216 किलोमीटर की सीमा साझा करती है। यही नहीं बांग्लादेश की भाषा, संस्कृति, बोलचाल, खानपान और रहन सहन सभी पश्चिम बंगाल के जैसा ही है।

टैग्स