ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

किसान आंदोलन को लेकर BJP के एक और सहयोगी ने छोड़ा साथ, हनुमान बेनीवाल ने समर्थन वापस लिया

DESK : नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार आगे बढ़ा है और अब भारतीय जनता पार्टी के एक और सहयोगी ने उससे किसान आंदोलन के मुद्दे पर अपना दामन छुड़ा लिया है. <

किसान आंदोलन को लेकर BJP के एक और सहयोगी ने छोड़ा साथ, हनुमान बेनीवाल ने समर्थन वापस लिया
First Bihar
2 मिनट

DESK : नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार आगे बढ़ा है और अब भारतीय जनता पार्टी के एक और सहयोगी ने उससे किसान आंदोलन के मुद्दे पर अपना दामन छुड़ा लिया है. 


राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने नए कृषि कानूनों के विरोध में एनडीए से समर्थन वापस लेने की घोषणा कर दी है. बेनीवाल नागौर से लोकसभा के सांसद हैं और उन्होंने एनडीए को अपना समर्थन दिया था. लगभग 2 हफ्ते पहले बेनीवाल ने कहा था कि बीजेपी अगर किसान आंदोलन को लेकर कोई रास्ता नहीं निकालती है तो ऐसे में वह एनडीए से अलग होने का फैसला ले सकते हैं.


इतना ही नहीं हनुमान बेनीवाल ने ऐलान कर दिया है कि वह अपने साथ 2 लाख से अधिक किसानों को लेकर अब दिल्ली कूच करेंगे. जयपुर में किसानों की एक जनसभा को संबोधित करते हुए बेनीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के मन में मौजूद आशंकाओं को खत्म करने में असफल साबित हुई है.


आरएलपी संयोजक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि देश का अन्नदाता कड़ाके की ठंड में सड़कों पर बैठा है. ऐसे में केंद्र सरकार को किसानों का मन रखते हुए तीनों कृषि बिलों को वापस लेने की जरूरत है. दिल्ली कूच से पहले बेनीवाल गुरुवार को जयपुर के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने दर्जनों कस्बों में जन सम्पर्क करके 26 दिसम्बर को किसान आंदोलन के समर्थन में दिल्ली चलने का आह्वान किया. वहीं शुक्रवार को अलवर के किसानों से दिल्ली चलने का आह्वान किया.