ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

निकाह में छुआरे के लिए महासंग्राम: वर और वधू पक्ष के बीच जमकर चली कुर्सियां; हालात को काबू करने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस

DESK: हैरान कर देने वाली खबर पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से निकलकर सामने आ रही है, जहां निकाह के दौरान छुआरे के लिए संग्राम छिड़ गया। वर और वधू पक्ष के बीच जमकर कुर्सियां चलीं।

निकाह में छुआरे के लिए महासंग्राम: वर और वधू पक्ष के बीच जमकर चली कुर्सियां; हालात को काबू करने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: हैरान कर देने वाली खबर पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से निकलकर सामने आ रही है, जहां निकाह के दौरान छुआरे के लिए संग्राम छिड़ गया। वर और वधू पक्ष के बीच जमकर कुर्सियां चलीं। हालात इतने बिगड़े की उसे काबू में करने के लिए पुलिस बुलाना पड़ गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल, संभल जिले के हयातनगर स्थित सरायतरीन इलाके में रविवार को एक निकाह का आयोजन किया गया था। हिना पैलेस के बैंक्वेट हॉल मे निकाह की रस्में अदा की जा रही थी। निकाह में वर पक्ष के बीच बांटने के लिए छुहारे के पैकेट लड़की पक्ष के द्वारा मंगाया गया था। लड़की पक्ष के लोगों ने जैसे ही बारातियों के बीच छुहारे का पैकेट बांटना शुरू किया, बवाल हो गया।


बारात में शामिल कुछ लड़कों ने छुहारे के पैकेट लूटने की कोशिश की। छुहारे की लूटपाट को देखकर लड़की वाले नाराज हो गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से कुर्सियां चलने लगी। आसपास के लोगों ने हालात को बेकाबू होता देख पुलिस को घटना की जानकारी दी। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन दोनों पक्ष के लोग मानने को तैयार नहीं थे। जिसके बाद पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और मारपीट कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ दिया। किसी तरह से मामला शांत हुआ। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले के छानबीन में जुट गई है और जांच के बाद कार्रवाई  की बात कही है।

टैग्स