ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

खिड़की के सहारे घर से भागी महिला, पति ने फेसबुक पर कर दी इनाम की घोषणा

DESK: घर की खिड़की के सहारे एक महिला अपने बच्चों को लेकर ससुराल से भाग गयी। पत्नी के भागने के बाद पति ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका। जिसके बाद उसने

खिड़की के सहारे घर से भागी महिला, पति ने फेसबुक पर कर दी इनाम की घोषणा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: घर की खिड़की के सहारे एक महिला अपने बच्चों को लेकर ससुराल से भाग गयी। पत्नी के भागने के बाद पति ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका। जिसके बाद उसने सोशल मीडिया का सहारा लिया। पत्नी और बच्चों को खोजकर लाने वालों को 5 हजार रुपया इनाम स्वरुप देने की बात उसने फेसबुक पर लिखी। 


दरअसल यह मामला पश्चिम बंगाल के पिंगला गांव का है जहां ससुराल से एक महिला बच्चों को लेकर फरार हो गयी। जिसके बाद परेशान पति ने उसकी खोजबीन में लगा हुआ है। पत्नी और बच्चे किसी तरह घर लौंट आए इसके लिए वह हर तरह की कोशिश कर रहा है। यही कारण है कि उसने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया है। 


उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि "यह महिला और बच्चा 9 दिसंबर से लापता है। जिस किसी को दिखे वे कृपया मुझे सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति को इनाम के तौर पर पांच हजार रुपये दूंगा" सोशल मीडिया पर दिए गये इस पोस्ट के बाद भी किसी ने अब तक उसकी मदद नहीं की है। अब तक बेटे और पत्नी का पता नहीं चलने ले पति परेशान हैं। 


गौरतलब है कि लापता महिला का पति पेशे से बढई है उसका कहना है कि जब किसी काम से हैदराबाद गया था तभी मौका पाकर उसकी बाइफ घर की खिड़की के सहारे भाग गई। दोनों की तलाश में वह अलग-अलग क्षेत्रों में चक्कर लगा रहा है। 


पति का आरोप है कि उसकी पत्नी को एक शख्स ने मोबाइल दिया था जिसके जरीय दोनों रात में छिप-छिपकर बातें किया करते थे। उन्हें उसी शख्स पर शक है कि उसके साथ ही पत्नी भागी है। क्यों की अकेले खिड़की को तोड़ना संभव नहीं है। उसी शख्स की मदद से वह घर की खिड़की तोड़कर भागी है। 


भागने से पहले उसने घर में रखे कैश,गहने, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, बेटे का जन्म प्रमाण पत्र रख लिया था। पति का यह भी कहना है कि उसकी पत्नी को लालच दिया गया है। पढ़ी लिखी नहीं होने के कारण वह बहक गयी। पति ने इसकी शिकायत थाने में की है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।  



टैग्स