ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

खाने में तीनों टाइम Maggi ही खिलाती थी पत्नी, परेशान पति ने दिया तलाक

DESK : शादी के बाद पति-पत्नी के बीच छोटी मोटी लड़ाई आम बात है. लेकिन कभी-कभी कुछ बातों को नज़रअंदाज कर दिया जाए, तो रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन कई बार बात बिगड़ने पर तलाक की नौबत आ जाती है.

खाने में तीनों टाइम Maggi ही खिलाती थी पत्नी, परेशान पति ने दिया तलाक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : शादी के बाद पति-पत्नी के बीच छोटी मोटी लड़ाई आम बात है. लेकिन कभी-कभी कुछ बातों को नज़रअंदाज कर दिया जाए, तो रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन कई बार बात बिगड़ने पर तलाक की नौबत आ जाती है. ऐसा ही एक मामला है जिसमें तलाक की वजह सबकी फेवरेट मैगी बनी. शायद इस बात पर यकीन करना मुश्किल होगा. लेकिन यह बात पूरी तरह से सच है कि मैगी की वजह से ही एक पति पत्नी के बीच तलाक हो गया. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है.


बता दें यह अजीबोगरीब मामला कर्नाटक के बेल्लारी से आया है. जहां पर मैगी की वजह से एक पति पत्नी के बीच हुए तलाक की वजह बनी. कर्नाटक कोर्ट के जज एम एल रघुनाथ केअनुसार कोर्ट में एक पति ने तलाक की अर्जी इस वजह से दी क्योंकि उसकी पत्नी को सिर्फ मैगी बनाना ही आता था. पत्नी प्रोविजन स्टोर से केवल मैगी और इंस्टेंट नूडल खरीद कर लाती थी. और सुबह दोपहर शाम पति को खाने के लिए सिर्फ मैगी ही देती थी.


वही पति का कहना था कि उसकी पत्नी को खाना बनाना नहीं आता और वह सीखना भी नहीं चाहती. कोर्ट के जज एमएल रघुनाथ ने पति पत्नी की आपसी रजामंदी से पति को अर्जी को स्वीकार करते हुए इन्हें तलाक दे दिया. जज एमएल रघुनाथ ने बताया कि कोर्ट द्वारा इस अजीबोगरीब केस को मैगी केस का नाम दे दिया है.

टैग्स