ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारBihar Cabinet: पुलिस को मिलेंगे 50 नए ड्रोन, अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन में होंगे इस्तेमालBihar MLC Election: JDU ने 4 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों की लिस्ट जारीबिहार और बंगाल में फिर से इलेक्शन कराने की मांग: तेजस्वी ने कहा..चुनाव में धांधली कर विपक्ष को हराया गयाबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारBihar Cabinet: पुलिस को मिलेंगे 50 नए ड्रोन, अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन में होंगे इस्तेमालBihar MLC Election: JDU ने 4 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों की लिस्ट जारीबिहार और बंगाल में फिर से इलेक्शन कराने की मांग: तेजस्वी ने कहा..चुनाव में धांधली कर विपक्ष को हराया गया

होटल से पैक कराया मटन कोल्हापुरी, खाने में चूहा मिलने का आरोप, वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के खंडवा में एक होटल से पैक कराए गए मटन कोल्हापुरी में चूहा मिलने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने मटन और बिरयानी के सैंपल इकट्ठा कर जांच के लिए लैब भेजा।

मध्य प्रदेश
मटन कोल्हापुरी में निकला चूहा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक होटल से पैक कराए गए 'मटन कोल्हापुरी' में चूहा (RAT) मिलने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि परिवार के दो बच्चों ने खाना खाने के बाद बर्तन में चूहे जैसा अवशेष देखा। अब वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिकायत मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने होटल से खाद्य पदार्थों के नमूने को संग्रह किया और उसे जांच के लिए लैब में भेजा। 


शिकायतकर्ता इरफान खान ने बताया कि शहर के कहारवाड़ी क्षेत्र स्थित 'बिस्मिल्लाह होटल' से उन्होंने मटन कोल्हापुरी पैक कराया था। घर पहुंचने के बाद परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के लिए बैठ गये। जिसमें दो छोटे बच्चों ने भी मटन खाया। कुछ देर बाद बर्तन में रखे मटन के बीच चूहे जैसा अवशेष दिखाई देने का दावा किया गया, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। इरफान ने मटन में मिले चूहे का वीडियो अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया और एहतियात के तौर पर दोनों बच्चों को अस्पताल ले गए। उन्होंने बताया कि फिलहाल दोनों बच्चे स्वस्थ हैं।


खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए नमूने

इस बात की सूचना मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम होटल पहुंची और वहां रखे खाद्य पदार्थों और किचन की जांच की। खाद्य निरीक्षक राधेश्याम गोले ने बताया कि मटन कोल्हापुरी में चूहा मिलने की शिकायत के आधार पर होटल से मटन और बिरयानी के नमूने लिए गए हैं। विभाग के अनुसार, सभी नमूनों को सील कर लैब भेजा गया है, जहां उसकी जांच की जाएगी।


रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

खाद्य निरीक्षक ने बताया कि लैब रिपोर्ट आने के बाद होटल मालिक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इस मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में होटल की स्वच्छता और खाद्य गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है। अब लोग मटन खाने से भी परहेज कर रहे हैं। 

टैग्स