ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बैठक के बाद केजरीवाल बोले- पीएम ने लॉकडाउन बढ़ाने का सही फैसला लिया

DESK : देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक खत्म हो गई है. ज्यादातर CM लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में दिखे और उन्होंने पीएम मोदी से लॉकडाउन बढ़ाने की बात भी कही. बै

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक खत्म हो गई है. ज्यादातर CM लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में दिखे और उन्होंने पीएम मोदी से लॉकडाउन बढ़ाने की बात भी कही. 

बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन को लेकर एक ट्वीट किया है, जिससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि लॉकडाउन बढ़ाए जाने का फैसला लिया जा चुका है. केजरीवाल ने ट्वीट में कहा है कि पीएम ने लॉकडाउन बढ़ाने का सही फैसला लिया. 

केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि 'पीएम ने लॉकडाउन बढ़ाने का सही फैसला लिया है.'आज, भारत की स्थिति कई विकसित देशों की तुलना में बेहतर है क्योंकि हमने पहले ही लॉकडाउन शुरु कर दिया था. अगर इसे अभी रोक दिया जाता है, तो सभी लाभ खत्म हो जाएंगे.' हालांकि प्रधानमंत्री की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है.

बता दें कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देश में  21 दिनों का लॉकडाउन किया गया था जो 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है. लेकिन देश में कोरोना  वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या में हर रोज इजाफा हो रहा है. अब तक देश में 240 से अधिक लोगों की मौत कोरोना से हो गई है तो वहीं 7400 से अधिक लोग इसकी चपेट में आ गए हैं.