ब्रेकिंग
पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान

केजरीवाल कैबिनेट में ईश्वर-अल्लाह, बुद्ध और शहीदों के नाम मंत्रियो ने ली शपथ, गोपाल राय ने जीता दिल

DELHI : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की अनोखी कैबिनेट तैयार हो गयी है। दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में धर्मनिरपेक्षता की अनूठी मिसाल तो देखने को मिली

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DELHI : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की अनोखी कैबिनेट तैयार हो गयी है। दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में धर्मनिरपेक्षता की  अनूठी मिसाल तो देखने को मिली ही साथ ही साथ आजादी के शहीदों की बरबस याद आ गयी। कैबिनेट में ईश्वर-अल्लाह, बुद्ध और आजादी के शहीदों के नाम पर पद और गोपनीयता की शपथ ली गयी। सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान केजरीवाल कैबिनेट के गोपाल राय ने खींचा।


बाबरपुर से विधायक और पिछली सरकार में श्रम, रोजगार, विकास और सामान्य प्रशासन विभाग के मंत्री गोपाल राय ने  'आजादी के शहीदों के नाम' पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्होनें शपथ लेते हुए कहा कि मैं गोपाल राय आजादी के शहीदों की शपथ लेता हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा। मैं भारत की प्रभुता और अखंडता अक्ष्क्षुण रखूंगा। मैं मंत्री के तौर पर अपने कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक और शुद्ध अंतरमन से निर्वहन करूंगा। मैं भय या पक्षपात, अनुराग या द्वेष की भावना के बिना, सभी प्रकार के लोगों के लिए संविधान और विधि के अनुसार न्याय करूंगा।


अरविंद केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया, कैलाश गहलोत, सतेंद्र जैन, गोपाल राय, राजेन्द्र पाल गौतम, इमरान हुसैन ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।पिछली सरकार में खाद्य मंत्री इमरान हुसैन ने 'अल्लाह' के नाम पर शपथ ली। वहीं, पिछली सरकार में जल और पर्यटन मंत्री रहे राजेन्द्र पाल गौतम ने 'तथागत बुद्ध' के नाम पर शपथ ली। इसके अलावे सीएम समेत बाकी मंत्रियों ने भगवान के नाम पर शपथ ली।