ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

जीत के बाद केजरीवाल आज करेंगे विधायकों के साथ बैठक, LG से मिलकर पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

DELHI: अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से दिल्ली के लोगों का दिल जीत लिया है. दिल्ली के चुनावी रण में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है. अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में AAP

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से दिल्ली के लोगों का दिल जीत लिया है. दिल्ली के चुनावी रण में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है. अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में AAP ने लगातार दूसरी बार इतिहास रच दिया है. बीजेपी और कांग्रेस आम आदमी पार्टी की आंधी में उड़ गई है. दिल्ली विधानसभा चुनाव के आए नतीजों में AAP ने 70 में से 62 सीटें जीती हैं, जबकि बीजेपी को सिर्फ 8 सीटें ही मिली है. साल 2015 की तरह इस बार भी कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाई.


दिल्ली चुनाव में बहुमत से जीत हासिल करने के बाद आज अरविंद केजरीवाल के घर विधायकों की अहम बैठक होगी. दोपहर 12 बजे होने वाली इस बैठक में अरविंद केजरीवाल को विधायक दल का नेता चुना जाएगा. इस बैठक में शपथ की तारीख और मंत्रियों के नाम पर चर्चा होगी. आज ही केजरीवाल LG से मिलकर सरकार बनने का दावा भी पेश करेंगे.


अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए तैयार हैं. विकास के मुद्दे पर लड़ने वाली आम आदमी पार्टी दिल्ली की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल ने भी बड़ी जीत हासिल की है. इस बार AAP की सीटों में कुछ गिरावट आई है. पिछले चुनाव में AAP ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी लेकिन इस बार वो 62 सीटों पर आ गई है. वहीं बीजेपी पिछले बार के मुकाबले 3 सीट से आगे जरूर बढ़ी लेकिन 8 सीट से आगे नहीं जा पाई. 


टैग्स