ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

कोरोना मरीज की इलाज के दौरान स्वास्थ्य कर्मी की मौत होने पर मिलेगा परिवार को 1 करोड़ रुपए, सरकार ने की बड़ी घोषणा

DELHI: कोरोना मरीजों की इलाज करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को लेकर दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर कोरोना मरीज के इलाज के दौरान अगर किसी भ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: कोरोना मरीजों की इलाज करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को लेकर दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर कोरोना मरीज के इलाज के दौरान अगर किसी भी स्वास्थ्यकर्मी की मौत होती है तो उसको दिल्ली सरकार 1 करोड़ रुपए उसके परिजनों को देगी. 

प्राइवेट हॉस्पिल वाले को भी मिलेगा मुआवजा

सीएम केजरीवाल ने कहा कि ये सम्मान राशि प्राइवेट और सरकारी सभी के लिए है. डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए PPE यानी कि Personal protective equipment की जरूरत है. दिल्ली सरकार सभी स्वास्थ्यकर्मियों के लिए इसकी व्यवस्था करने में लगी हुई है. कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर आज सैनिकों की तरह देश की सेवा कर रहे हैं. तो उनके प्रति भी सरकार का फर्ज बनता है.

कोरोना कंट्रोल में

सीएम केजरीवाल ने कहा कि फिलहाल दिल्ली में कोरोना कंट्रोल में हैं. जो आकड़े आ रहे हैं वह यही बता रहे हैं. मृतकों की संख्या भी नहीं बढ़ी है. दिल्ली में लॉकडाउन का असर दिख रहा है. दिल्ली के लोग ऐसे ही सहयोग करते रहेंगे तो कोरोना का संक्रमण कम होगा. 

टैग्स