ब्रेकिंग
पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान

KCR की बेटी कविता से 8 घंटे तक पूछताछ, 16 मार्च को ईडी ने फिर बुलाया

DESK: तेलंगाना के CM के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता से शनिवार को ईडी ने पूछताछ की। ईडी दफ्तर में कविता से दिल्ली शराब घोटाला मामले में करीब 8 घंटे तक पूछताछ की गई। 16 मार

KCR की बेटी कविता से 8 घंटे तक पूछताछ, 16 मार्च को ईडी ने फिर बुलाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: तेलंगाना के CM के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता से शनिवार को ईडी ने पूछताछ की। ईडी दफ्तर में कविता से दिल्ली शराब घोटाला मामले में करीब 8 घंटे तक पूछताछ की गई। 16 मार्च को ईडी ने फिर पूछताछ के लिए फिर बुलाया है। 


शनिवार को हुए पूछताछ के दौरान ईडी ने कविता के मोबाइल मांगा। तब कविता ने बताया कि मोबाइल घर पर है। जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों को उनके घर भेजा गया और मोबाइल मंगवाया गया। ईडी ने उनके मोबाइल को जब्त कर लिया है। 8 घंटे की पूछताछ के बाद जब कविता ईडी दफ्तर से निकली तब बीआरएस समर्थक उनके पक्ष में नारेबाजी करने लगे। 


इस दौरान दिल्ली स्थित केसीआर के आवास पर पार्टी के नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। बीआरएस नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया था। केसीआर के आवास के बाहर बैरिकेडिंग भी की गयी थी। 


के. कविता से ईडी की पूछताछ पर एआईएमआईएम नेता असुदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भाजपा सांसदों ने मुसलमानों के आर्थिक बहिष्कार का आह्वान किया है। उन्होंने लोगों से घर में हथियार रखने की बात कही है लेकिन मोदी सरकार तेलंगाना के समावेशी विकास का नेतृत्व करने के लिए तेलंगाना के सीएम और उनके परिवार को निशाना बनाने में व्यस्त हैं।