ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बकरियों से भरा ट्रक पलटा, मदद की बजाय घायल और मरी बकरियों को लूटने में लग गये लोग

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में बकरियों से भरा ट्रक पलटने के बाद इंसानियत शर्मसार हो गई। हादसे में घायल लोगों की मदद करने के बजाय भीड़ सड़क पर बिखरी मरी और घायल बकरियों को लूटने में जुट गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश न्यूज
बकरी लूटने की मची होड़
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

UP: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां बकरियों से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद जहां घायलों को मदद की जरूरत थी, वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार करते हुए बकरियों को लूटना शुरू कर दिया।


जानकारी के अनुसार, कोखराज थाना क्षेत्र के टेढ़ी मोड़ NH-19 पर यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार होने के कारण चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार कई लोग घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बकरी लूटने का वीडियो एक्स पर Romita Tiwari ने शेयर किया है, उन्होंने यह लिखा है कि बकरियां लेकर जा रहा ट्रक पलटने के बाद बकरी लूटने की होड़ मच गयी। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी।  


मदद की बजाय बकरियां लूटने लगी भीड़

हादसे के बाद घायल लोग मदद के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन वहां जुटी भीड़ ने उनकी मदद करने के बजाय सड़क पर बिखरी बकरियों को उठाकर ले जाना शुरू कर दिया। कई लोग घायल और मरी हुई बकरियों को घसीटते हुए अपने साथ ले जाते दिखाई दिए।


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह लोग इंसानियत भूलकर बेजुबान जानवरों के साथ क्रूरता कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की है। यूजर्स का कहना है कि हादसे के बाद घायलों की मदद करना सबसे पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए थी, लेकिन लोगों ने लालच में मानवता को ही शर्मसार कर दिया। यह घटना समाज में बढ़ती संवेदनहीनता और मानवता के गिरते स्तर की एक भयावह तस्वीर पेश करती है।





टैग्स