ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

कश्मीर में बादल फटने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, एक लापता

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है जहां बादल फटने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि एक बुजुर्ग लापता बताये जा रहे हैं। मृतकों में 3 बच्चें भी श

कश्मीर में बादल फटने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, एक लापता
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है जहां बादल फटने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि एक बुजुर्ग लापता बताये जा रहे हैं। मृतकों में 3 बच्चें भी शामिल हैं। घटना बारामूला के कफरनार बहक इलाके की है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।  


मृतकों की पहचान 8 वर्षीय मो. तारिक खारी, 30 वर्षीय शहनाज बेगम, 14 वर्षीय नाजिया अख्तर और 5 वर्षीय आरिफ हुसैन खारी के रुप में हुई है। ये सभी जम्मू के राजौरी के कल्सियान नौशेरा के रहने वाले थे। परिवार का एक अन्य सदस्य 80 वर्षीय मो. बशीर खारी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। 


उत्तरी कश्मीर के उप महानिरीक्षक ने बताया कि बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। जिससे धान के खेत और कुछ सरकारी इमारतें डूब गईं। जिनमें रफियाबाद क्षेत्र के वाटरगाम गांव के स्कूल भी शामिल हैं। बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।  



टैग्स