ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कूपवाड़ा में हिमस्खलन में 3 जवान शहीद, 5 लोगों की भी मौत

KASHMIR : बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से है, जहां लगातार हो रही बर्फबारी लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है. ताजा खबर के मुताबिक कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में हिमस्खलन में 3 जवान श

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

KASHMIR : बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से है, जहां लगातार हो रही बर्फबारी लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है. ताजा खबर के मुताबिक कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में हिमस्खलन में 3 जवान शहीद हो गए हैं, वहीं एक जवान अभी भी लापता है. जिसकी तलाश की जा रही है. 

वहीं अब तक घाटी में हिमस्खलन की चपेट में आने से 5 लोगों की भी मौत हो गई है. खबर के मुताबिक पिछले 48 घंटों में हुई भारी बर्फबारी के कारण, उत्तरी कश्मीर में कई जगह हिमस्खलन की घटनाएं हुई है. जिसमें तीन जवान शहीद हो गए हैं और अब तक कई जवान को बचाया गया है. 

वहीं कश्मीर के गांदरबल के सोनमर्ग के कुलान गांव में हिमस्खलन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई. जिसके बाद सेना ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है. यह इलाका श्रीनगर से सड़क से कटा हुआ है, जिस कारण बचाव दल को यहां पैदल पहुंचने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.