ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

काशी विश्वनाथ मंदिर के येलो जोन में दो मकान गिरे, कई लोगों के फंसने की आशंका; NDRF ने शुरू किया रेस्क्यू

DESK: बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के वाराणसी से आ रही है, जहां काशी विश्वनाथ मंदिर के येलो जोन में दो मकानों के गिरने की बात सामने आ रही है। मकानों के गिरने से कई लोगों के इसमें फंसे होन

काशी विश्वनाथ मंदिर के येलो जोन में दो मकान गिरे, कई लोगों के फंसने की आशंका; NDRF ने शुरू किया रेस्क्यू
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के वाराणसी से आ रही है, जहां काशी विश्वनाथ मंदिर के येलो जोन में दो मकानों के गिरने की बात सामने आ रही है। मकानों के गिरने से कई लोगों के इसमें फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। दोनों मकान मंदिर के प्रवेश द्वार 4A को जाने वाली गली में स्थित हैं।


अबतक मिली जानकारी के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस के साथ साथ एनडीआरएफ और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पुलिस और एनडीआरएफ के जवान फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटे हैं।


बताया जा रहा है कि अबतक 6 लोगों को मकानों से बाहर निकाला जा चुका है, कई और लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। वाराणसी के डीएम एस.राजलिंगम की मानें तो रास्ता तंग होने और गली के कारण राहत-बचाव कार्य में परेशानी आ रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।