ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

करवाचौथ के दिन गर्लफ्रेंड को शॉपिंग करा रहा था पति, पत्नी ने बीच सड़क पर ऐसे उतारा इश्क का भूत

DESK: करवाचौथ के दिन गर्लफ्रेंड को शॉपिंग कराना एक युवक को महंगा पड़ गया। इस बात की भनक लगते ही मौके पर पहुंची पत्नी ने बीच बाजार पति की चप्पल से पिटाई कर दी। इसके साथ ही पत्नी ने

करवाचौथ के दिन गर्लफ्रेंड को शॉपिंग करा रहा था पति, पत्नी ने बीच सड़क पर ऐसे उतारा इश्क का भूत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: करवाचौथ के दिन गर्लफ्रेंड को शॉपिंग कराना एक युवक को महंगा पड़ गया। इस बात की भनक लगते ही मौके पर पहुंची पत्नी ने बीच बाजार पति की चप्पल से पिटाई कर दी। इसके साथ ही पत्नी ने पति की गर्लफ्रेंड की भी जमकर क्लास ली और दोनों के सिर से इश्क का भूत उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया जबकि उसकी गर्लफ्रेंड को चेतावनी देकर छोड़ दिया।


दरअसल, सिहानी गेट थाना क्षेत्र निवासी महिला की शादी विजयनगर के रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के बाद कुछ महीनों तक तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी।दोनों के बीच हर दिन किसी न किसी बात को लेकर कलह होते रहता था। जिसके बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला लिया और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। महिला के पति का एक दूसरी महिला के साथ संबंध था। इसी बीच गुरुवार को करवा चौथ के दिन पति अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड को शॉपिंग करा रहा था। 


इस बात की जानकारी मिलते ही महिला आगबबूला होकर मौके पर पहुंच गई और दोनों को रंगे हाथ धर दबोचा। महिला ने आव देखा न ताव बीच सड़क पर पति और उसकी गर्लफ्रेंड पर चप्पलों की बौछार कर दी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को साथ ले गई।

टैग्स