ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Covid-19 JN1 Cases: कर्नाटक में 3 लोगों की मौत, महाराष्ट्र के मंत्री भी पॉजिटिव

DESK: भारत में कोरोना के केसेज लगातार बढ़ रहे है। देश में 24 घंटे में कोरोना के 628 नये मामले सामने आए हैं। कोरोना के नये वैरिएंट JN.1 से कर्नाटक में 3 लोगों की मौत हो गयी है।

Covid-19 JN1 Cases: कर्नाटक में 3 लोगों की मौत, महाराष्ट्र के मंत्री भी पॉजिटिव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: भारत में कोरोना के केसेज लगातार बढ़ रहे है। देश में 24 घंटे में कोरोना के 628 नये मामले सामने आए हैं। कोरोना के नये वैरिएंट JN.1 से कर्नाटक में 3 लोगों की मौत हो गयी है। सोमवार को कर्नाटक में 106 नये मामले दर्ज किये गये हैं वही केरल में भी कोरोना ब्लास्ट हुआ है यहां एक दिन में 376 नए मामले सामने आए हैं। एक मरीज की मौत भी हुई है। जिसमें 6 केस नये वैरिएंट के हैं। केरल में पिछले 5 दिन में 8 मरीजों की मौत हो चुकी है। 


वही देश में 24 घंटे में कोरोना के 628 मामले सामने आए हैं। एक्टिव केस की संख्या 4 हजार 52 पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक,नए वैरिएंट JN.1 के मामले देश में 63 मिले हैं। जबकि 24 घंटे में 315 लोग कोरोना से रिकवर भी हुए हैं। सबसे ज्यादा कोरोना का असर केरल में दिख रहा है। केरल के बाद कर्नाटक और महाराष्ट्र में इसका ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। 


कर्नाटक में एक दिन में 106 और महाराष्ट्र में 50 केसेज सामने आए है। महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे भी कोरोना संक्रमित हो गये हैं। नागपुर में विधानसभा सत्र के दौरान 20 दिसंबर को ही वे पॉजिटिव हुए थे। जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई तब 21 दिसंबर को वो घर में आइसोलेट हो गये। वे घर से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीटिंग कर रहे हैं। इसे लेकर डब्लूएचओ ने एडवाइजरी भी जारी की है। लोगों को भीड़ से बचने और चेहरे पर मास्क लगाने को कहा गया है। 


टैग्स