ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

अश्लील वीडियो विवाद में कर्नाटक के DGP रामचंद्र राव सस्पेंड, जांच के बाद बर्खास्तगी के संकेत

अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद कर्नाटक के सिविल राइट्स एन्फोर्समेंट डीजीपी रामचंद्र राव को निलंबित कर दिया गया है। गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर उन्हें बर्खास्त किया जाएगा।

कर्नाटक
सेक्स स्कैंडल में बुरे फंसे DGP साहब!
© social media
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: कर्नाटक के वरिष्ठ आईपीएस अफसर और सिविल राइट्स एन्फोर्समेंट के डीजीपी रामचंद्र राव पर बड़ी कार्रवाई की गयी है। अश्लील वीडियो के सामने आने के बाद डीजीपी को सस्पेंड कर दिया गया है। अब वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। इस एक्शन के बाद डीजीपी ने इस वायरल वीडियो को फर्जी बताते हुए अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया। कहा कि मैं पूरी तरह हैरान हूं। ये वीडियो मनगढ़ंत हैं। मेरा इनसे कोई लेना-देना नहीं है। आज के समय में किसी का भी फर्जी वीडियो बनाया जा सकता है और यह उनकी छवि खराब करने की साजिश हो सकती है।


वही कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी को निलंबित किया गया है। मामले की जांच की जाएगी। वायरल वीडियो की भी जांच होगी। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में यदि मामला सही पाया गया तो डीजीपी को बर्खास्त भी किया जा सकता है। 


दरअसल कर्नाटक के डीजीपी रामचंद्र राव का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर कहा जा रहा है सेक्स स्कैंडल में डीजीपी साहब बुरे फंसते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वो महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रहे हैं। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। किसी को इस वीडियो पर विश्वास ही नहीं हो रहा है, एक दूसरे से लोग पूछ रहे हैं कि क्या यह डीजीपी साहब ही हैं क्या? क्योंकि एआई का जमाना है, कुछ भी हो सकता है। किसी का फोटो और वीडियो बनाया जा सकता है। हालांकि इस वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि यह वीडियो सही है या फिर एआई जेनरेटेड वीडियो है।  


कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने आगे कहा कि मामले की जांच के आदेश दिये गये हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी को बर्खास्त भी किया जा सकता है। बता दें कि वायरल वीडियो में डीजीपी को महिलाओं के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया। हालांकि रामचंद्र राव ने इस वीडियो को 'फर्जी' बताया है। लेकिन बीजेपी की ओर से उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई जिसके बाद सरकार ने सेवा नियमों के उल्लंघन और एक सरकारी सेवक के आचरण के अनुरूप न होने का हवाला देते हुए विस्तृत जांच लंबित रहने तक डीजीपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। कर्नाटक के गृह मंत्री ने यहां तक कह दिया है कि उन्हें बर्खास्त भी किया जा सकता है।