ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कर्नाटक में कोरोना ब्लास्ट, 69 छात्र और शिक्षक हुए कोरोना पॉजिटिव

DESK: भारत में सबसे पहले कर्नाटक में ओमिक्रॉन ने दस्तक दिया है। ओमिक्रॉन से राज्य में दहशत का माहौल है। इसी बीच कर्नाटक के चिकमगलुरु जिले के नवोदय स्कूल में 40 छात्र और टीचर क

कर्नाटक में कोरोना ब्लास्ट, 69 छात्र और शिक्षक हुए कोरोना पॉजिटिव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: भारत में सबसे पहले कर्नाटक में ओमिक्रॉन ने दस्तक दिया है। ओमिक्रॉन से राज्य में दहशत का माहौल है। इसी बीच कर्नाटक के चिकमगलुरु जिले के नवोदय स्कूल में 40 छात्र और टीचर कोरोना संक्रमित पाए गये हैं वही शिवमोगा स्थित एक निजी नर्सिंग स्कूल में 29 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।


 शिवमोगा के डिप्टी कमिश्नर केबी शिवकुमार ने बताया कि 29 बच्चें कोरोना से संक्रमित मिले हैं। बच्चों की रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। एहतियातन के तौर पर फिलहाल हॉस्टल परिसर को सील कर दिया गया है। कोरोना के मिल रहे मामले को देखते हुए सरकार ने  अगले दो महीने तक स्कूल और कॉलेज में किसी तरह के कार्यक्रम के आयोजन पर रोक लगा दिया है। 


क्षेत्र में कोरोना के संक्रमण फैलने की संभावना को नियंत्रित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने घोषणा की है कि तीन या उससे ज्यादा कोरोना मामलों वाले किसी भी क्षेत्र को क्लस्टर के रूप में बांटा जाएगा। 


कर्नाटक में ओमिक्रोन के दो मामले सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। कर्नाटक सरकार ने मॉल, सिनेमाघरों में जाने वाले लोगों के लिए टीके की दोनों डोज अनिवार्य कर दी है। स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों के अभिभावकों के लिए भी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेना अनिवार्य किया गया है साथ ही मास्क, दो गज दूरी और हैंड सेनेटाइजेशन पर जोड़ दिया जा रहा है। 

टैग्स