ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

कर्नाटक में बारिश का कहर : 24 लोगों की मौत, बिहार-झारखण्ड की 4 ट्रेनें रद्द

DESK : कर्नाटक में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है. बारिश के वजह से जान माल का काफी नुकसान हुआ है. बारिश के कारण कर्णाटक में अबतक 24 लोगों की जान जा चुकी है. इसके अलावा 5 हेक्टेयर

कर्नाटक में बारिश का कहर : 24 लोगों की मौत, बिहार-झारखण्ड की 4 ट्रेनें रद्द
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : कर्नाटक में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है. बारिश के वजह से जान माल का काफी नुकसान हुआ है. बारिश के कारण कर्णाटक में अबतक 24 लोगों की जान जा चुकी है. इसके अलावा 5 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है. राज्य सरकार ने कहा है कि बारिश की वजह से 658 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए है. जबकि 119 मवेशियों के बह जाने से काफी नुकसान हुआ है.


आपको बता दें कि दक्षिण भारत में भारी बारिश का असर बिहार-झारखंड के रेल यातायात पर भी दिख रहा है. दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा मंडल के पाडूगूपाडु -नेल्लौर खंड पर पुल संख्या 362 पर बारिश का पानी आ जाने के चलते पूर्व मध्य रेलवे से खुलने वाली चार ट्रेनों को फिलहाल रद्द कर दिया गया है.


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 नवम्‍बर और 23 नवम्‍बर को दानापुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12296 दानापुर-केएसआर बेंगलुरु संघमित्रा एक्सप्रेस, 23 नवम्‍बर को पटना जंक्शन से खुलने वाली गाड़ी संख्या 22670 पटना एर्नाकुलम एक्सप्रेस, 22 नवम्‍बर को धनबाद से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13351 धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस और 22 नवम्‍बर को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15228 मुजफ्फरपुर- यशवंतपुर एक्सप्रेस को रद्द किया गया है.

टैग्स