ब्रेकिंग
त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦बिहार की बेटी ने रचा इतिहास... फाइटर कॉम्बैट लीडर की कमान संभालने वाली बनीं देश की पहली महिला पायलट✦डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦बिहार की बेटी ने रचा इतिहास... फाइटर कॉम्बैट लीडर की कमान संभालने वाली बनीं देश की पहली महिला पायलट✦डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में बड़ी कार्रवाई : JDS विधायक को देवगौड़ा के घर से किया गया गिरफ्तार

DESK : कर्नाटक जेडीएस विधायक एचडी रेवन्ना को उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों से जुड़े अपहरण के एक मामले में एसआईटी के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है।

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में बड़ी कार्रवाई : JDS विधायक को देवगौड़ा के घर से किया गया गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : कर्नाटक जेडीएस विधायक एचडी रेवन्ना को उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों से जुड़े अपहरण के एक मामले में एसआईटी के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि यहां एक अदालत द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के तुरंत बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।


पूर्वमंत्री को उनके पिता जेडीएस सुप्रीमो और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पद्मनाभनगर आवास से हिरासत में लिया गया है और एसआईटी कार्यालय लाया गया है। पूर्वमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बेटे रेवन्ना और उनके विश्वासपात्र सतीश बबन्ना के खिलाफ एक महिला के अपहरण के आरोप में बृहस्पतिवार की रात मैसूरु में मामला दर्ज किया गया था।


दरअसल, यह मामला महिला के बेटे की शिकायत पर दर्ज किया गया था। जिसने आरोप लगाया था कि रेवन्ना के बेटे और हासन लोकसभा सीट से भाजपा-जद(एस) उम्मीदवार प्रज्वल ने उसकी मां का यौन शोषण किया है। मामले में बबन्ना को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रज्वल के खिलाफ गवाही देने से रोकने के लिए महिला का कथित तौर पर अपहरण किया गया था।