ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

कर्मचारी की किस्मत चमकी: कंपनी ने गलती से एक साथ भेज दी 286 महीने की सैलरी, पैसे लौटाने के बजाय इस्तीफा देकर भागा

DESK: एक कंपनी के अकाउटेंट की लापरवाही से उसके एक कर्मचारी की किस्मत चमक गयी। अकाउटेंट ने कर्मचारी के सैलरी अकाउंट में एक साथ 286 महीने की सैलरी भेज दी. कुछ दिन बाद जब ये बात पकड़

कर्मचारी की किस्मत चमकी: कंपनी ने गलती से एक साथ भेज दी 286 महीने की सैलरी, पैसे लौटाने के बजाय इस्तीफा देकर भागा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: एक कंपनी के अकाउटेंट की लापरवाही से उसके एक कर्मचारी की किस्मत चमक गयी। अकाउटेंट ने कर्मचारी के सैलरी अकाउंट में एक साथ 286 महीने की सैलरी भेज दी. कुछ दिन बाद जब ये बात पकड़ में आयी तो कंपनी ने अपने कर्मचारी से पैसे वापस देने को कहा. वह कुछ दिनों तक तो पैसे वापस करने का आश्वासन देता रहा लेकिन उसके बाद नौकरी से इस्तीफा दिया और निकल गया। 


ये मामला दक्षिण अमेरिकी देश चिली का है। चिली की सबसे बड़ी कंपनियों मे से एक है कंसोर्सियो इंडस्ट्रियल डे अलीमेंटोस. उस कंपनी के एक कर्मचारी की सैलरी 5 लाख पेसो यानि लगभग 43 हजार रूपये प्रतिमाह थी. पिछले महीने कंपनी के अकाउंटेंट ने गलती की. कर्मचारी के सैलरी अकाउंट में साढ़े 16 करोड़ पेसो यानि लगभग 1 करोड़ 42 लाख रूपये जमा करा दिये। इसे मई महीने की सैलरी दर्शाया गया। कुछ दिनों बाद कंपनी के मुख्यालय को अपनी गलती का अंदाजा हुआ।


स्थानीय मीडिया के मुताबिक जब कंपनी को अपनी गलती का पता चला तो उसने  कर्मचारी से पैसे वापस लौटाने को कहा. कर्मचारी ने पैसे लौटाने का आश्वासन भी दिया. लेकिन एक सप्ताह बाद वह अपने वकील के पास कंपनी के मुख्यालय में पहुंचा. वहां उसने अपना इस्तीफा सौंपा औऱ निकल गया परेशान कंसोर्सियो इंडस्ट्रियल डे अलीमेंटोस कंपनी ने फैसला लिया है कि वह अपने कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी. कोर्ट के जरिये उससे पैसे वसूल किये जायेंगे।

टैग्स