ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

गैंगस्टर विकास दुबे के आलीशान घर को पुलिस ने किया ध्वस्त, दो लग्जरी कारों को भी तोड़ा

KANPUR: गैंगस्टर विकास दुबे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. पुलिस ने उसके आलीशान घर जो किले की तरह बना हुआ था उसको पुलिस ने ध्वस्त कर दिया है. यही नहीं पुलिस ने उसके

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

KANPUR: गैंगस्टर विकास दुबे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. पुलिस ने उसके आलीशान घर जो किले की तरह बना हुआ था उसको पुलिस ने ध्वस्त कर दिया है. यही नहीं पुलिस ने उसके ट्रैक्टर और दो लग्जरी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है. यह कार्रवाई विकास के गांव पर हो रही है. 

गैंगस्टर विकास दुबे  के आलीशान घर को पुलिस ने किया ध्वस्त, दो लग्जरी कारों को भी तोड़ा

थानेदार सस्पेंड

जिस वक्त पुलिस विकास के घर छापेमारी करने गई थी उस दौरान सूचना लिक हुई थी. इसका शक चौबेपुर थानेदार विनय तिवारी, होमगार्ड जवान, और एक जवान को सस्पेंड कर दिया है. विनय चौबे के खिलाफ पुलिस की 100 टीमें कानपुर के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. यह बात सामने आई है कि छापेमारी के दौरान विनय तिवारी सबसे पीछे थे. जवानों को आगे कर दिया था. जबकि लोकेशन के बारे में विनय तो अधिक जानकारी थी. 


गैंगस्टर विकास दुबे  के आलीशान घर को पुलिस ने किया ध्वस्त, दो लग्जरी कारों को भी तोड़ा


नेपाल भागने की चर्चा

बताया जा रहा है कि विकास नेपाल भाग गया है. उसके गांव के पास से नेपाल की सीमा 120 किमी दूर बताई जा रही है. गिरफ्तारी को लेकर कई थानों में उसको फोटो लगाया गया है. कई नंबरों को सर्विलांस पर रखा गया है. 

जमीन कब्जा कर बनाया था आलीशान घर

विकास ने चौबेपुर इलाके में किसी दूसरे के जमीन पर कब्जा कर आलीशान घर बनाया था. कोर्ट में राहुल तिवारी ने अपने ससुर के जमीन को लेकर कोर्ट में केस किया था. इससे नाराज होकर विकास ने राहुल को अगवा करा लिया था. जब पुलिस को जानकारी मिली तो पुलिस विकास के घर पर छापेमारी करने के लिए गई थी. इस दौरान ही विकास और उससे गुर्गों ने पुलिस जवानों पर हमला कर दिया. जिसमे एक डीएसपी समेत 8 जवान शहीद हो गए. 

टैग्स