ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

कानपुर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम, IB और ATS के बाद NIA की एंट्री, 5 सदस्यीय टीम घटनास्थल के लिए रवाना

DESK: देश में आए दिन ट्रेन हादसे हो रहे हैं। इस बार कानपुर के अनवरगंज- कासगंज रेलवे रूट पर LPG गैस सिलेंडर रखकर ट्रेन को उड़ाने की साजिश रखी गयी थी। बर्राराजपुर रेलवे स्टेशन स

कानपुर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम, IB और ATS के बाद NIA की एंट्री, 5 सदस्यीय टीम घटनास्थल के लिए रवाना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: देश में आए दिन ट्रेन हादसे हो रहे हैं। इस बार कानपुर के अनवरगंज- कासगंज रेलवे रूट पर LPG गैस सिलेंडर रखकर ट्रेन को उड़ाने की साजिश रखी गयी थी। बर्राराजपुर रेलवे स्टेशन से 2.5 किलोमीटर आगे रेलवे ट्रैक पर रखे LPG गैस सिलेंडर से कलिंद्री एक्सप्रेस टकरा गई। ट्रेन कानपुर से भिवानी जा रही थी। सिलेंडर से टकराते ही धमाका हुआ। धमाके की आवाज को सुनते ही लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बड़ा हादसा को होने से रोका। 


इस धमाके के बाद अनवरगंज-कासगंज रेलवे ट्रैक पर करीब आधे घंटे तक कलिंद्री एक्सप्रेस खड़ी रही। ट्रेन की जांच करने के बाद उसे रवाना किया गया। वही गैस सिलेंडर ब्लास्ट की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारी, जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने मौके से पेट्रोल से भरी बोतल, माचिस और एक झोला बरामद किया। ट्रेन को उड़ाने की साजिश रचने वालों का पता लगाने में IB और ATS जुट गयी है लेकिन अब इस साजिश की जांच करने वाली एजेंसियों में अब NIA की एंट्री हो गयी है।


एनआईए की टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही है। NIA की 5 सदस्यीय टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही  साबरमती एक्सप्रेस को भी पलटाने की साजिश रची गई थी। साबरमती एक्सप्रेस की  22 बोगियां पलट गई थीं। इस बार कलिंद्री एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश रची गयी थी लेकिन लोको पायलट की सूझ-बूझ से यह बड़ा हादसा होते-होते बचा।




टैग्स