ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

फिर कानपुर में अपराधी को पकड़ने के दौरान दारोगा की हुई मौत, 6 जवान घायल

KANPUR: कानपुर में फिर एक दारोगा की मौत हो गई है. दारोगा एक अपराधी को पकड़ने के लिए जा रहे थे. इस दौरान ही कार पलट गई. जिससे हादसे में दारोगा की मौत हो गई. 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

KANPUR: कानपुर में फिर एक दारोगा की मौत हो गई है. दारोगा एक अपराधी को पकड़ने के लिए जा रहे थे. इस दौरान ही कार पलट गई. जिससे हादसे में दारोगा की मौत हो गई. 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए है. यह घटना झांसी जिके मोंठ थाना क्षेत्र में हुई.

कानपुर के चकेरी में थे तैनात

घटना के बारे बताया में जा रहा है कि मृतक दारोगा मनोज पाटिल कानपुर के चकेरी थाना में तैनात थे. वह पुलिस टीम के साथ कार से झांझी में एक कुख्यात अपराधी को पकड़ने के लिए जा रहे थे. इस दौरान रास्ते में ही कार पलट गई. जिससे उनकी मौत हो गई. हादसे में घायल जवानों को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद कानपुर पुलिस एक-एक अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और छापेमारी कर पकड़ रही है. मनोज पाटिल भी अपनी टीम के साथ झांसी में छिपे वांटेड अपराधी को पकड़ने के लिए निकले थे. मनोज पाटिल 2018 बैच के थे. उनके निधन से फिर से कानपुर पुलिस में शोक की लहर है. कुछ दिन पहले ही कानपुर में विकास दुबे ने डीएसपी समेत 8 जवानों की हत्या कर दी थी. वह जख्म भरा भी नहीं था कि एक काबिल दारोगा की मौत हो गई.