ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

कानून सबके लिए बराबर: SP की गाड़ी का कटा चालान

DESK: पुलिस का कहना है कि कानून सबके लिए बराबर होता है। जो भी ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी और हुआ भी वही। दरअसल पुलिस अधीक्षक (एसपी) की गाड़ी ने ट्र

कानून सबके लिए बराबर: SP की गाड़ी का कटा चालान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: पुलिस का कहना है कि कानून सबके लिए बराबर होता है। जो भी ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी और हुआ भी वही। दरअसल पुलिस अधीक्षक (एसपी) की गाड़ी ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया था। जिसकी तस्वीर सड़क पर लगे कैमरे में कैद हो गयी। जिसके आधार पर एसपी की गाड़ी का चालान काटा गया। एसपी आवास पर दो हजार रूपये का चालान भेज दिया गया है। चालान देखकर एसपी साहब भी हैरान रह गये। सीसीटीवी की ओर इशारा करते हुए कहने लगे ऊपर वाला सब देख रहा है।


मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का है जहां की पुलिस ने लोगों को यह साफ संदेश दिया है कि ट्रैफिक नियम सभी के लिए समान हैं। जो कोई भी कानून तोड़ेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चाहे वो आम आदमी हो या फिर जिले का एसपी ही क्यों ना हो। यदि ट्रैफिक रूल का पालन नहीं होगा तो पुलिस जरूर कार्रवाई करेगी। इसी के तहत पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दो हजार रूपये का चालान काटकर भेज दिया गया। सिग्नल तोड़ने की वजह से उनकी गाड़ी पर फाइन किया गया।


 ITMS कैमरे में एसपी साहब की गाड़ी की तस्वीर कैद हो गई जिसके बाद चालान काटे जाने का मैसेज एसपी साहब के मोबाइल पर भेज दी गयी जिसे देखकर वो भी हैरान रह गये।  ITMS कैमरे के इस वीडियो को बिलासपुर पुलिस ने अपने आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा किया है। यह संदेश देने की कोशिश की गई कि कानून सबके लिए बराबर है। चालान जमा करने के बाद एसपी ने बताया कि उनका ड्राइवर गाड़ी चला रहा था वो खुद गाड़ी ड्राइव नहीं कर रहे थे।


एसपी रजनेश सिंह ने कहा कि ऊपर वाला सब देख रहा है। उनका इशारा ITMS कैमरे की ओर था जो शहर की ट्रैफिक सिग्नल पर नजर रखता हैं। इस कैमरे के जरिये ही ट्रैफिक रूल्स को नहीं मानने वालों को चालान कटता है। चाहे वो आम आदमी हो या फिर जिले का एसपी या फिर कोई वीवीआईपी ही क्यों ना हो। कानून सबके लिए बराबर है। 

टैग्स