ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

कंगना ने सुशांत को लेकर खोला बड़ा राज, कहा- इस वजह से डिस्टर्ब थे एक्टर

DESK : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह के निधन के बाद से काफी लोग सकते में हैं. उनकी मौत के बाद बॉलीवुड से जुड़े कई लोगों ने सामने आकर कहा कि उन्हें इंडस्

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

DESK बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह के निधन के बाद से काफी लोग सकते में हैं. उनकी मौत के बाद  बॉलीवुड से जुड़े कई लोगों ने सामने आकर कहा कि उन्हें इंडस्ट्री से जुड़े लोग मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे,  जिसकी वजह से उन्होंने मौत को गले लगा लिया.  

सुशांत सिंह के निधन के बाद कंगना रनौत पहली वो अभिनेत्री थी जिसने  सबसे पहले सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई लोगों पर निशाना साधा था, पर अब कंगना ने सुशांत के निधन से जुड़ी एक बड़ी बात बताई है.  कंगना ने पिंकविला से बात करते हुए बताया कि उन्हें  सुशांत और उनके कॉमन फ्रेंड कमल जैन ने सुशांत के बारे में कई बातें बताई है जिसका खुलासा वो पुलिस के सामने करने को तैयार हैं. 


कंगना ने कहा कि, 'कमल जी ने मुझे बताया कि पिछले सोमवार को उनकी सुशांत से बात हुई थी और वह काफी डिस्टर्ब थे. उन्होंने बताया कि सुशांत ने इससे पहले कभी ऐसे बात नहीं की थी.  सुशांत ने कमल जी से कहा था कि मेरे साथ कोई बड़ी फिल्म बनाओ. मैंने छिछोरे दी, इससे पहले भी कई हिट फिल्में दी, लेकिन फिर भी मेरे पास कोई बड़ी फिल्म नहीं है. मेरे पास उस तरह का काम नहीं, जैसा मैं करना  चाहता हूं. कमल जी ने सुशांत को कहा था कि लॉकडाउन के बाद वह उनके साथ काम करेंगे. दोनों गुरुवार को मिलने वाले थे, लेकिन इससे पहले  ये सब हो गया'. कंगना ने आगे कहा, 'इससे  साफ पता चलता है कि जिस तरह लोगों ने उन्हें साइड कर रखा था वह इस सब से काफी परेशान थे'. 


कंगना पहले भी कह चुकीं  हैं कि यदि पुलिस उनसे पूछताछ करना चाहे तो वो पुलिस को सुशांत की मौत और बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई राज बता सकती हैं जिससे पुलिस को जांच में सहयोग मिलेगा. कंगना के अनुसार  इंडस्ट्री में सुशांत के खिलाफ कई लोगों ने  गैंग बनाया हुआ था. ये बात वह बखूबी जानती हैं और ये बात सभी लोगों ने देखा भी था.